धार

भोजशाला पहुंचे हैदराबाद के विधायक टी राजा सिंह, कहा- ये हिंदुओं की दूसरी बड़ी जीत

MLA T Raja Singh visits Bhojshala: तेलंगाना विधायक टी राजा सिंह भोजशाला पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भग्रह में मां वाग्देवी के तैलचित्र का पूजन कर आरती की और आशीर्वाद लिया।
2 min read
Jun 01, 2026
Hyderabad MLA T Raja Singh visits Bhojshala worshipped Goddess Vagdevi mp news
Hyderabad MLA T Raja Singh visits Bhojshala worshipped Goddess Vagdevi (Patrika.com)

MLA T Raja Singh visits Bhojshala: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद धार जिले में स्थित भोजशाला के सरस्वती मंदिर घोषित होने के बाद संतों के साथ ही राजनीति दलों के नेताओं का आने का सिलसिला जारी है। सोमवार दोपहर को तेलंगाना विधायक टी राजा सिंह भोजशाला पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भग्रह में मां वाग्देवी के तैलचित्र का पूजन कर आरती की और आशीर्वाद लिया। टी राजा के भोजशाला पहुंचने पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। वे दोपहर करीब साढ़े तीन बजे काफिले के साथ पहुंचे। ढोल-ताशे और आतिशबाजी के साथ विधायक का स्वागत किया। भोजशाला के बाद उन्होंने ज्योति मंदिर भी दर्शन किए।

अयोध्या के बाद हिंदुओं की बड़ी जीत- विधायक टी राजा

परिसर में मौजदू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए टी राजा ने कहा कि जब से लोगों का पता चला है कि भोजशाला मंदिर है, तो यहां देश के हर राज्य से लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं। यह जीत अंतिम नहीं है। पांच सौ साल के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ है। उसी प्रकार धार के हिंदू समाज द्वारा भोजशाला की मुक्ति के लिए बड़ा अंदोलन किया। इसी लिए अयोध्या के बाद भोजशाला हिंदुओं की दूसरी बड़ी जीत है। उन्होंने आगे कहा कि अब यह सिलसिला निरंतर चलेगा। काशी और मथुरा अभी बाकी है और वहां भी सनातन धर्म की जीत होगी। उन्होंने इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी धन्यवाद दिया।

लंदन से मां की मूर्ति को धार लाकर किया जाए विराजित

भोजशाला को लेकर अब लोगों की आस्था बढ़ गई है। हर हिंदू की इच्छा है कि अब यहां जल्दी से मां वाग्देवी की मूर्ति स्थापित की जाए। टी राजा ने कहा कि जनता की भावना है कि लंदन संग्रहालय में कैद मां की मूर्ति को जल्द धार लाकर भोजशाला के अंदर स्थापित की जाए। सरकार से अनुरोध करता हूं कि भोजशाला में मां की मूर्ति विराजित की जाए।
आने वाले वर्षों में यह स्थान पर्यटन का हब बनने वाला है।

भोपाल में अब होगी डिजिटल धर्मसभा

बता दें कि, भोपाल के गांधीनगर बस स्टैंड इलाके में टी राजा सिंह का एक कार्यक्रम प्रस्तावित था। जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम के आयोजन करने पर रोक लगा दी थी। इसपर कार्यक्रम के आयोजक जय मां भवानी हिंदू संगठन ने इस रोक के खिलाफ एमपी हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अब बताया जा रहा है कि टी राजा सिंह की धर्मसभा को भोपाल में डिजिटल रूप आयोजित किया जाएगा। भोपाल में चुनिंदा इलाकों में एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे।

Updated on:
01 Jun 2026 08:19 pm
Published on:
01 Jun 2026 08:18 pm