धार

धार में लोकायुक्त ने महिला पटवारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा

Lokayukta Trap Lady Patwari: कृषि भूमि के सीमांकन के एवज में महिला पटवारी किसान से मांग रही थी रिश्वत, इंदौर लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा।

2 min read
Jun 16, 2026
dhar
lokayukta trap lady patwari kala bhatt caught taking bribe 20000 Rs, बदनावर में महिला पटवारी कला भट्ट रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ी गईं (Source-patrika)

Dhar Lokayukta Trap: मध्य प्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर का है जहां इंदौर लोकायुक्त की टीम ने महिला पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है।

महिला पटवारी ने किसान से मांगी रिश्वत

धार जिले की बदनावर तहसील के खेरवास गांव के रहने वाले किसान सुरेश सिंह ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में किसान सुरेश सिंह ने बताया कि उसकी खेरवास गांव में 12 बीघा कृषि भूमि है। इससे लगकर सरकारी जमीन और सड़क है, सड़क और सरकारी जमीन की नपटी कराने के लिए जब वो महिला पटवारी कला भट्ट के पास गया था। तब जमीन का सीमांकन करने के एवज में पटवारी ने उससे 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

देखें वीडियो-

10 हजार रुपये लेते पकड़ी गईं महिला पटवारी

लोकायुक्त टीम ने किसान की शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर जाल बिछाकर मंगलवार को रिश्वत की पहली किस्त के तौर 10 हजार रुपये देने के लिए महिला पटवारी के पास भेजा। तय स्थान पर पहले से ही लोकायुक्त की टीम सादे कपड़ों में मौजूद थी और जैसे ही रिश्वतखोर महिला पटवारी कला भट्ट ने किसान से रिश्वत के रुपये लिए तो उसे रंगेहाथों पकड़ लिया। रिश्वतखोर महिला पटवारी के खिलाफ लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है।

lokayukta trap additional collector reader caught taking bribe 20000 Rs, अपर कलेक्टर का रीडर माधव तिवारी रिश्वत लेते पकड़ाया (source-patrika)

सिवनी में अपर कलेक्टर का रीडर रिश्वत लेते पकड़ाया

इधर मंगलवार को ही सिवनी जिले के लखनादौर में जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने लखनादौन अपर कलेक्टर के रीडर माधव तिवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। रीडर माधव तिवारी ने गंगाढान गांव के रहने वाले संतोष सिंह सिसौदिया से उसके खिलाफ दर्ज अवैध पेड़ कटाई के मामले को रफा-दफा करने के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत फरियादी ने लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में की थी।

Updated on:
16 Jun 2026 07:41 pm
Published on:
16 Jun 2026 07:24 pm