धार

बेकाबू भीड़ ने पुलिस पर बरसाए डंडे-पत्थर, चार जवान घायल, बदमाशों का खौफ बढ़ा

MP News: धार जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। डंडे-पत्थरों से चार जवान घायल हुए, 27 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज।

2 min read
Oct 04, 2025
Betul SP Virendra Jain in MP removed the TI and two SI

Stone Pelting on Police: धार जिले में अपराधिक घटनाओं से निपटने में बदमाशों से पुलिस को खासी चुनौती मिल रही है। आपसी झगड़े और विवाद सुलझाने में भी पुलिस को ग्रामीणों के आकोश का सामना करना पड़ रहा है। अब ये हाल हो गए कि पुलिस खुद भी सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही मामला अमझेरा थाना क्षेत्र के दसई चौकी के कपास्थल बयड़ा में देखने को मिला, जहां विवाद की सूचना पर मामले को सुलझाने पहुंची पुलिस खुद पिट गई। 25 से अधिक लोगों ने पत्थर व डंडे से पुलिस जवानों की पिटाई कर दी। जैसे-तैसे पुलिस अपने आप को बदमाशों से छुड़वाकर वहां से भागी। (mp news)

ये भी पढ़ें

दशहरा चल समारोह में बवाल, दो गुटों में हुई चाकूबाजी, वीडियो वायरल

10 पर दर्ज हुआ मामला

हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं पुलिस द्वारा प्रकरण में 17 लोगों पर नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मारपीट करने वालों में कुछ महिलाएं भी शामिल है। पुलिस जवानों के साथ मारपीट की यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले राजगढ़, डेहरी और उमरबन क्षेत्र में भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी है। (mp news)

प्रकरण दर्ज किया

गांव में झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। एक पक्ष को लगा कि हम पर कार्रवाई हो सकती है, इसलिए उन्होंने पुलिस जवानों से हाथपाई करते हुए मारपीट की। शासकीय कार्य में बांधा डालने का केस दर्ज किया है। अभी किसी की गिरतारी नहीं की। राजू मकवाना, थाना प्रभारी अमझेरा

यह है मामला

दसई चौकी क्षेत्र के कपास्थल बयड़ा में कुछ महीने पहले एक महिला अपने पति को छोडक़र आपने मायके चली गई थी। पति को गांव के एक युवक पर शक था। दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पंचायत में साढ़े सात लाख रुपए देकर तोड़ करने का सहमति बनी। परंतु समय पर पैसा नहीं दे पाए। गुरुवार को दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर फिर से विवाद हो गया। जिसकी सूचना मिलने पर दसई चौकी से प्रधान आरक्षक भारत पुनमचंद्र बामनिया, प्रधान आरक्षक मन्नुसिह, आरक्षक रमेश भोसले कपास्थल बयड़ा पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। इसमें पुलिस जवानों को चोटे भी आई है।

पुलिस ने आरोपी गंगाराम गिरवाल, रामलाल गिरवाल, पवन गिरवाल, झुजारसिंह राधेश्याम, लालू गिरवाल, हरेसिंह, अकाश गिरवाल, मदन, सुरेश गिरवाल, मनोहर गिरवाल, अंतरसिंह गिरवाल, राधेश्याम, प्रकाश, धापूबाई, गुडीबाई, भुलीबाई, राधाबाई, पंचुबाई, ललीताबाई निवासी कपास्थल बयड़ा बयड़ा सहित दस अन्य व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। (mp news)

ये भी पढ़ें

बच्चों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, मेडिकल स्टोर पर बिना पर्ची के बिक रही ‘कफ सिरप’

Published on:
04 Oct 2025 01:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर