धार

बारिश की कमी ने बढ़ाई किसानों की चिंता, सिंघार ने मांगा फसल सर्वे और राहत पैकेज

Umang Singhar Demand : उमंग सिंघार ने अल्पवर्षा को लेकर सीएम डॉ मोहन को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने दार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है।
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2026, 5:40 PM IST
Umang Singhar
उमंग सिंघार (फोटो सोर्स: Patrika)

Dhar News :मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने अल्पवर्षा को लेकर चिंता जताई और धार जिले को सूखा प्रभावित घोषित करने की मांग की है। सिंघार ने फसल सर्वे, राहत पैकेज और जलाशयों में नर्मदा का पानी पहुंचाने की मांग भी की है।

कांग्रेस विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अल्पवर्षा के चलते पड़े सूखे के हालातों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखा है। पत्र के जरिए उन्होंने कहा कि, कम बारिश से धार जिले में रबी की बोनी और सिंचाई पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने सरकार से धार जिले को सूखा प्रभावित घोषित करने की भी मांग की है।

उमंग सिंघार ने किया पोस्ट

अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए उमंग सिंघार ने लिखा कि, 'मेरे गृह जिले धार में कम बारिश के कारण रबी फसल की बुवाई और सिंचाई पर गंभीर संकट है। मैंने मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर धार जिले को सूखा प्रभावित घोषित करने, फसल नुकसान का सर्वे कराने और किसानों को राहत देने की मांग की है। साथ ही, प्रदेश के जिन अन्य जिलों में कम बारिश के कारण किसान प्रभावित हुए हैं, वहां भी सरकार तत्काल सर्वे कराकर सूखा प्रभावित घोषित करे और किसानों को राहत दे। संकट की इस घड़ी में किसानों को सरकार की राहत चाहिए, सिर्फ आश्वासन नहीं।'

इन जिलों में बिगड़े हालात

आपको बता दें कि, वैतो तो मध्य प्रदेश के कई जिलों में औसतन अच्छी बारिश दर्ज की गई है। लेकिन, सूबे में 11 जिले ऐसे भी हैं, जहां बारिश कम होने से खासकर फसलों के हालात खराब हैं। इनमें मुख्यरूप से आलीराजपुर, धार और झाबुआ जिले कम बारिश वाले टॉप-5 जिलों में शामिल है। आलीराजपुर में सामान्य से 52 फीसदी कम बारिश हुई है। 11 में से 9 जिले सूखाग्रस्त की स्थिति के करीब है, सूखाग्रस्त पैमाने पर पहुंचे। इंदौर, उज्जैन, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, रतलाम, झाबुआ, धार और आलीराजपुर प्रभावित है। शाजापुर और पांढुर्णा में भी सामान्य से महज 3 फीसदी कम बारिश हुई है। बारिश की कमी से पेयजल के साथ खरीफ फसलों पर खासा संकट के हालात हैं। इसी के साथ बारिश कम होने से संबंधित इलाकों में सोयाबीन, मूंग, मक्का समेत खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचा है।

Updated on:
6 Oct 2026, 5:40 PM IST
Published on: