धार

एमपी में एक और ‘सोनम रघुवंशी’! आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या, बोलती थी- तुम काले हो मुझे डिजर्व नहीं करते

Dhar News : चारण गांव में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर 1 लाख रुपए में पति और मसाला कारोबारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या की सुपारी दी थी। सोते वक्त घर में घुसकर हत्या करा दी। पुलिस ने खुलासा करते हुए पत्नी को मास्टरमाइंड बताया है।

5 min read
Apr 09, 2026
धार में आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या (Photo Source- Input)

Dhar News :मध्य प्रदेश के धार जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर एक लाख रुपए में पति की हत्या की सुपारी दी थी। सुपारी किलर ने 6 अप्रैल को मसाला कारोबारी देवकृष्ण पुरोहित पिता लक्ष्मण पुरोहित की सोते वक्त घर में घुसकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने चंद घंटों में ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पत्नी को ही इस सनसनीखेज वारदात का मास्टरमाइंड बताया है। आपको बता दें कि, इस हत्याकांड ने इंदौर के बहुचर्चित राजा हत्याकांड की याद दिला दी है, जिसमें पत्नी बेवफा पत्नी सोनम रघुवंशी ने प्रेमी के साथ मिलकर हनीमून पर ही पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी थी।

मामले को लेकर एसपी मयंक अवस्थी का कहना है कि, जांच में खुलासा हुआ कि, 27 वर्षीय पत्नी प्रियंका पुरोहित लंबे समय से इस हत्या की योजना बना रही थी। 3 अप्रैल को ही हत्या होनी थी। लेकिन, सुपारी किलर के समय पर न पहुंच पाने के कारण उस दिन वारदात टल गई थी। इसके बाद प्रियंका ने वॉट्सएप चैट में प्रेमी कमलेश पुरोहित और सुपारी किलर सुरेंद्र भाटी पर दबाव बनाया। वो हत्या की सुपारी की रकम पहले ही किलर को दे चुकी थी। ऐसे में उसने हत्या की रकम वापस करने का दबाव तक किलर पर बनाया। इसपर किलक ने प्रियंका को अगली बार काम तमाम करने की गारंटी दी थी।

ये भी पढ़ें

रेत माफियाओं का आतंक, वन आरक्षक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या

किलर के लिए सेट कर रखा था घर में आने का रास्ता

लगातार चार दिनों तक प्रियंका घर की स्थिति ऐसी बनाती रही कि, ग्राम छड़ावद का रहने वाला सुपारी किलर सुरेंद्र भाटी आसानी से घर में आ सके। दरवाजे, ताले और रास्तों को इस तरह सेट किया गया कि, किसी को शक न हो। वारदात वाली रात पति और परिवार को नशीला पदार्थ देने की आशंका भी जताई गई है, ताकि सभी गहरी नींद में सोत रहें। इसी दौरान रात में सोते समय देवकृष्ण के सिर पर आरोपी सुरेंद्र भाटी ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, किलर फरार

धार में आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या (Photo Source- Input)

जांच में ये भी पता चला कि, हत्या के वक्त प्रियंका का प्रेमी कमलेश पुरोहित भी आसपास ही मौजूद था। उसने अपनी लोकेशन इस तरह रखी कि, उस पर शक न हो, लेकिन वॉट्सएप चैट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। सुपारी किलर फिलहाल फरार है। प्रियंका और देवकृष्ण की शादी 2015 में हुई थी। प्रियंका तब नाबालिग थी। 2021 से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था, क्योंकि प्रियंका के प्रेम संबंधों की जानकारी पति और परिवार को लग गई थी। प्रियंका अक्सर बदनावर में रहती थी, लेकिन वारदात से एक हफ्ते पहले ही वो पति के पास लौटी और इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।

चंद घंटो में पुलिस ने किया खुलासा

देवकृष्ण पुरोहित की हत्या सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि में हुई थी। जांच में आरोपी निकली महिला प्रियंका पुरोहित ने परिजन और पुलिस के सामने रोते हुए बताया था कि, रात के अंधेरे में 2 से 3 बदमाश घर में घुसे और आभूषण समेत नगदी लेकर फरार हो गए थे। वारदात के दौरान विरोध करने पर पति मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पिता लक्ष्मण पुरोहित की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी और लाखों के जेवर लूट कर भाग निकले। इस डकैती के पूरे मामले का खुलासा बुधवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक मयंक अवस्थी ने कर दिया।

डकैती का रूप देने पड़ोसी का सहारा

धार में आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या (Photo Source- Input)

महिला के अनुसार बदमाशों ने घटना के दौरान उसे दूसरे कमरे में बंद कर दिया था, महिला ने पड़ोसी युवती को आवाज देकर डकैती होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने डकैती सहित हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरु की। मामले का खुलासा करने में क्राइम ब्रांच, राजगढ, तिरला, राजोद, अमझेरा, सरदारपुर व बदनावर पुलिस का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

'तुम काले हो- मुझे डिजर्व नहीं करते'

धार में आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या (Photo Source- Input)

हत्या का खुलासा होने के बाद मृतक लक्ष्मण पुरोहित के परिवार का बुरा हाल है। मृतक की बहन ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि, भाभी शुरु से ही भैया को पसंद नहीं करती थी। वो बार - बार भैया से कहा करती थी, 'तुम काले हो, मुझे डिसर्व नहीं करते, मेरे लिए कोई स्मार्ट बंदा होना चाहिए।' प्रियंका की बातें कई बार भैया को मायूस कर देतीं तो कई बार वो हंसी में बात को टाल दिया करते थे। प्रियंका खुद को बहद सुंदर और पति को काला मानकर किसी तरह उससे नाता तोड़ना चाहती थी।

शादी के 2 साल बाद बनाया प्रेमी

डकैती की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की गई। पुलिस शुरू से ही मामले को संदिग्ध लमान रही थी। ऐसे में पुलिस की पांच टीमों ने अलग-अलग बिंदुओं पर जांच शुरू की। परिवारिक जानकारी जुटाने पर पता चला कि, प्रियंका की देवकृष्ण से शादी 2015 में यानी 11 साल पहले तब हुई थी, जब प्रियंका नाबालिग थी। दोनों राजीखुशी से साथ रहने लगे। दो साल बाद 2017 में पारिवारिक शादी समारोह में प्रेमी कमलेश पुरोहित से मुलाकात हुई, तब से ही दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद आखिरकार 11 साल की शादी पर 9 साल की आशिकी भारी पड़ गई। कमलेश की एंट्री होने के बाद पति - पत्नी में लगभग रोजाना झगड़े होने लगे। पत्नी रुठकर मायके चली जाती।

झगड़ा कर चली जाती थी मायके

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार 2021 में महिला अपने मायके चली गई थी। पति का परिवार सक्षम होने के चलते मायके पक्ष वाले हमेशा बेटी को पुन: पति के पास भेजने की बात करते थे। लेकिन प्रियंका का आकर्षण कमलेश की ओर बढ़ चुका था। 3 साल तक प्रियंका मायके में रही। इसी बीच, पति देवकृष्ण को प्रेमी कमलेश के बारे में पता चला, पति ने समझाया व रोकटोक करना शुरू की तो दंपती में विवाद और बढ़ गया। पत्नी हर बार झगड़े के बाद मायके चली जाती, जहां से वो लगातार अपने प्रेमी के संपर्क में रहती थी।

बदनावर में बनी हत्याकांड की साजिश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रियंका अपने ससुराल 7 दिन पहले ही आई थी, इसके पहले वो धार जिले के बदनावर में स्थित मायके में रह रही थी। दरअसल, प्रियंका के मामा, नानी समेत मायके पक्ष के कुछ लोग बदनावर में रहते हैं। पति की बढ़ती रोकटोक की बात प्रियंका ने प्रेमी कमलेश को बताई, करीब 10 दिन पहले दोनों ने तय किया कि, कैसे भी देवकृष्ण पुरोहित को रास्ते से हटाना है, ताकि हत्या के बाद प्रेमी जोड़ा बिना किसी की रोकटोक एक साथ रह सके। लेकिन, पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर उनके आने वाले 'सुखद जीवन' पर पानी फेर दिया।

ये भी पढ़ें

आसाराम के बेटे नारायण साईं की बढ़ी मुसीबत, पत्नी से हुआ तलाक, 2 करोड़ हर्जाना भी देना होगा
Updated on:
09 Apr 2026 10:36 am
Published on:
09 Apr 2026 07:50 am
Also Read
View All