धर्म-कर्म

ये चमत्कारी शिव मंत्र हर संकट से दिलाते हैं छुटकारा, सावन में जाप से कर्ज से मुक्ति संग मिलेंगे अनेक लाभ

miraculous Shiva mantras: शिवजी का नाम जाप कल्याणकारी है, सत्य शिव है और शिव सुंदर हैं। इनका नाम और मंत्र जाप सुख, शांति, धन, समृद्धि, सफलता, प्रगति, संतान, प्रमोशन, नौकरी, विवाह, प्रेम और बीमारी में स्वास्थ्य लाभ दिलाता है। भक्तों को हर सोमवार को इन मंत्रों को जपना चाहिए।
less than 1 minute read
Aug 02, 2024
bholenath chamatkarik mantra
ये चमत्कारी शिव मंत्र हर संकट से दिलाते हैं छुटकारा

शिवजी के चमत्कारिक मंत्र

पुराणों में कई शिवजी के चमत्कारिक मंत्र बताए गए हैं। इन 15 मंत्रों में से किसी को रोज एक माला जपने या विशेष रूप से सोमवार को कम से कम एक माला मंत्र जाप से हर तरह की शुभता, अनुकूलता और प्रगति आती है। आइये पढ़ते हैं शिवजी के चमत्कारिक मंत्रों के बारे में …

  1. ॐ शिवाय नम:
  2. ॐ सर्वात्मने नम:
  3. ॐ त्रिनेत्राय नम:
  4. ॐ हराय नम:
  5. ॐ इन्द्रमुखाय नम:
  6. ॐ श्रीकंठाय नम:
  7. ॐ वामदेवाय नम:
  8. ॐ तत्पुरुषाय नम:
  9. ॐ ईशानाय नम:
  10. ॐ अनंतधर्माय नम:
  11. ॐ ज्ञानभूताय नम:
  12. ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:
  13. ॐ प्रधानाय नम:
  14. ॐ व्योमात्मने नम:
  15. ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:

शिव गायत्री मंत्र

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।।

शिव मंत्र का महत्व

मान्यता है कि किसी भी तरह के कर्ज में डूबे हुए हैं तो शिवजी को प्रणाम करते हुए इन 15 मंत्रों में से किसी एक मंत्र का जाप, कर्ज से मुक्ति दिलाएगा। इस मंत्र जाप से सभी मनोरथ पूरे होते हैं। भोग और मोक्ष दोनों को देने वाले ये मंत्र जपने से समस्त व्याधियां शांत होती हैं। बाधाएं इस मंत्र का जाप करने वाले के पास नहीं आतीं। ये मंत्र जपने वालों को मोक्ष प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ेंः