धर्म-कर्म

Kartik Purnima 2026: देव दीपावली का महासंयोग, जानें कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान-दान का सही समय और तिथि

Kartik Purnima 2026: 24 नवंबर को देव दीपावली (Dev Deepawali 2026) और कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। सर्वार्थ सिद्धि योग के बीच स्नान, दान और दीपदान का विशेष धार्मिक महत्व रहेगा।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 1:39 PM IST
dev Deepawali 2026 kartik purnima sarvartha siddhi yog
Dev Deepawali 2026: जानें कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान-दान का सही समय और तिथि (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Dev Deepawali 2026:कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार, 24 नवंबर को शहर आस्था, भक्ति और दीपों की रोशनी से सराबोर होगा। देव दीपावली के अवसर पर जहां घरों की देहरी से लेकर मंदिरों तक दीपमालाएं सजेंगी, वहीं आतिशबाजी से आसमान भी रोशन होगा। कार्तिक मास के अंतिम दिन श्रद्धालु सूर्योदय से पहले पवित्र स्नान कर दान-पुण्य करेंगे। मंदिरों में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला चलेगा। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर किया गया स्नान और दान अक्षय पुण्य प्रदान करता है। यही वजह है कि इस दिन श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहता है। इस बार पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग वशेष संयोग बन रहा है, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है।

गंगा स्नान, दीपदान और दान से मिलेगा पुण्य

कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान, दीपदान, अन्नदान, गर्म कपड़ों का दान और गौसेवा का विशेष महत्व है। श्रद्धालु भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने के साथ तुलसी पूजन भी करते हैं। इसी दिन देवउठनी एकादशी से प्रारंभ हुए भीष्म पंचक व्रत का समापन भी होगा।

आज रात 11:43 बजे प्रारंभ होगी पूर्णिमा

ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन ने बताया कि पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर, सोमवार रात 11:43 बजे प्रारंभ होकर 24 नवंबर, मंगलवार रात 8:23 बजे समाप्त होगी। सर्वार्थ सिद्धि योग सूर्योदय से रात 11:25 बजे तक रहेगा। इस योग में किए गए स्नान, दान और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व बताया गया है।

कार्तिक पूर्णिमा व्रत कथा

एक समय की बात है। त्रिपुरासुर नाम के एक अत्यंत शक्तिशाली राक्षस ने अपनी तपस्या से भगवान ब्रह्मा को प्रसन्न कर लिया। उसने वरदान प्राप्त किया और तीन विशाल नगरों का निर्माण करवाया। ये तीनों नगर सोने, चांदी और लोहे के बने थे। इन्हें त्रिपुर कहा जाता था।वरदान के प्रभाव से त्रिपुरासुर अत्यंत अहंकारी हो गया। वह देवताओं, ऋषि-मुनियों और पृथ्वी पर रहने वाले लोगों को परेशान करने लगा। उसके अत्याचारों से तीनों लोकों में हाहाकार मच गया।

सभी देवता सहायता के लिए भगवान शिव के पास पहुंचे और उनसे त्रिपुरासुर के आतंक से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।देवताओं की पुकार सुनकर भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का अंत करने का संकल्प लिया। उन्होंने दिव्य धनुष उठाया और एक ही बाण से त्रिपुरासुर के तीनों नगरों को नष्ट कर दिया। इस प्रकार भगवान शिव ने संसार को उसके अत्याचारों से मुक्त कराया।यह विजय कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन हुई थी। इसी कारण भगवान शिव को त्रिपुरारी कहा जाता है और इस पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

Updated on:
23 Nov 2026, 1:39 PM IST
Published on: