धर्म-कर्म

केवल एक बार करके देख लें ये टोटटा, धनवान बनने से नहीं रोक पाएगा कोई

केवल एक बार करके देख लें ये टोटटा, धनवान बनने से नहीं रोक पाएगा कोई
2 min read
• •
Updated: 13 Feb 2020, 4:58 PM IST
केवल एक बार करके देख लें ये टोटटा, धनवान बनने से नहीं रोक पाएगा कोई
केवल एक बार करके देख लें ये टोटटा, धनवान बनने से नहीं रोक पाएगा कोई

अगर किसी का धनवान बनने का सपना अनेक प्रयासो, कड़ी मेहनत के बाद भी पूरा नहीं हो पा रहा हो तो अब सारी चिंता छोड़ दें। तंत्र शास्त्र में कुछ ऐसे जबरदस्त चमत्कारी टोटके दिए गए है जिनका प्रयोग करने वाले को दुनिया की कोई भी ताकत धनवान बनने से नहीं रोक पाएगी। अगर आप धनवान, करोड़पति बनना है तो इन तांत्रिक उपायों में से किसी भी एक उपाय को केवल एक बार आजमाकर देखें, आपके सारे सपने हो जाएंगे पूरे।

1- पहला उपाय- शनिवार के दिन सवा पांच किलो आटा और सवा किलो गुड़ के मिश्रित आटे की रोटियां बनाकर सूर्यास्त के समय दुध देने वाली गाय को खिलाएं, और अगर संभव हो तो, लगातार 7 दिनों तक इस उपाय को जरूर करें। ऐसा करने से धन का अभाव हमेशा के लिए खत्म हो सकता है।

2- दूसरा उपाय- सूर्योदय के समय कमलगट्टे की माला से नीचे दिये मंत्र का जप 251 बार करने से सालों पुराने कर्जे से मुक्ति मिल सकती है और जीवन में पैसों की परेशानी दूर हो जायेगी।
मंत्र- ।। ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः।।

3- तीसरा उपाय- माता लक्ष्मी की तस्वीर के सामने आटे से बने 11 दीपक सुबह एवं शाम को लगातार 11 दिन तक जलायें। 11वें दिन ग्यारह छोटी कन्याओं को भोजन कराने के बाद एक सफेद रूमाल, एक सिक्का एवं मेहंदी भेंट करने से धन की आवक तेजी बढ़ने लगेगी।

4- चौथा उपाय- सूर्योदय के समय किसी प्राचीन बरगद (बड़) की जटा में हल्दी की गठान की एक गांठ लगा दें, कुछ दिनों में चमत्कार दिखाई देगा। लेकिन ध्यान रखे जब पर्याप्त धन लाभ की प्राप्ति हो जाये तो, उस हल्दी की गठान को छोड़कर घर की तिजोरी में स्थापित कर दें।

5- पांचवां उपाय- शनिवार के दिन सूर्यास्त के तुरंत बाद किसी मंदिर में लगे पीपल के पेड़ के नीचे आटे से बने 7 दीपक जिसमें सरसों या तिल का तेल डला हो एवं बत्ती लाल कलावें की हो, जलाकर सुगंधित धुप भी जलावें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके उपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने लगेगी।

********

Published on: