असुर हिरण्याकश्यप ने पुत्र प्रहलाद को मारने के लिए अपनी बहन होलिका से मदद मांगी, जिसे वरदान मिला था की उसे अग्नि जला नहीं सकती। होलीका ने भक्त प्रहलाद को अपनी गोद में बैठाकर आग में बैठ गई। भगवान श्री विष्णु की कृपा से भक्त प्रहलाद को तो कुछ भी नहीं हुआ, लेकिन अपनी शक्ति का दुर्पयोग के कारण अंहकारी असुर हिरण्याकश्यप की बहन होलीका खुदी आग में जलकर भस्म हो गई। उस दिन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि थी, तभी से हर साल इस दिन होलीका दहन की परम्परा शुरू हुई और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में होली का त्यौहार मनाया जाने लगा।