अगर किसी के जीवन में समस्याएं आ रही हो तो उसका एक कारण उनकी कुंडली में खराब ग्रहों की दशा भी भी मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर जातक की जन्म कुंडली में कुल नवग्रह होते हैं- सूर्य, चंद्र, मंगल बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु आदि। कुंडली में इन सभी ग्रहों की स्थिति के हिसाब से ही व्यक्ति को अच्छे या बुरे फल की प्राप्ति होती है। इन ग्रहों के इन मंत्रों का विधिवत जप करने वाले की जिंदगी बदल जाती है।