धर्म-कर्म

अबकी दीपावली है खास: इस टोटके से अचानक बढ़ने लगेगी इनकम

Diwali 2019 : अबकी दीपावली है खास: इस टोटके से अचानक बढ़ने लगेगी इनकम

2 min read
Oct 26, 2019
अबकी दीपावली है खास: इस टोटके से अचानक बढ़ने लगेगी इनकम

इस दिवाली के दिन एक रामबाण टोटका करके देखें, माता लक्ष्मी की कृपा से अचानक उपायकर्ता की आय में वृद्धि होने लगेगी। इस टोटके से अपना घर, स्थाई नौकरी, व्यापार में भरपूर वृद्धि सहित अनेक कामनाएं पूरी होने लगेगी। उक्त टोटके को दिवाली की रात में 7 बजे से लेकर रात्रि में 1 बजे के बीच ही करना है। ध्यान रखें टोटके को करते समय कोई भी आपको टोके नहीं। इस साल 2019 में दिवाली का महापर्व 27 अक्टूबर दिन रविवार को है।

1- पहला टोटका - सबसे पहले दीपावली के दिन सूर्यास्त के समय पीपल के पेड़ के नीचे एवं किसी गौशाला में गाय के घी का दीपक 7 बत्ती वाला जलावें। अब जहां पर दीपक जलाया है उसके ठीक सामने लाल रंग के आसन पर बैठकर नीचे दिए हुये मंत्र का जप मोती या लाल चंदन की माला से एक हजार बार करें। जप करते समय माता लक्ष्मी से अपनी इच्छा पूर्ति की प्रार्थना मन ही म करते रहे। इस टोटके से के फलस्वरूप कुछ ही दिनों में उपायकर्ता की सभी मनोकामना पूरी होने लगेगी।
इस मंत्र का जप करें-

।। ऊँ श्रीं श्रीं श्रीं ।।

2- दूसरा टोटका- दीपावली के दिन रात में 11 बजे से 1 बजे के बीच किसी चौराहे पर जाकर करना है। सबसे पहले अपने घर पर ही आटे के 11 दीपक बना लें। पहले से ही एक केले का पत्ता लाकर घर में रख लें। 200 ग्राम लाल मसूर की दाल भी पहले ही तैयार कर लें। अब ठीक रात 11 बजे के बाद किसी एकांत जगह वाले चौराहे पर उक्त सभी सामग्रियों के लेकर जायें। अगर जरूरी हो तो अपने साथ परिवार के किसी सदस्य को सहयोग के लिए ले जा सकते हैं। चौराहे पर पहुंचकर सबसे पहले केले के पत्ते को चौराहे के बीचों बीच में रखकर उस पर फैलाकर लाल मसुर की दाल रख दें, दाल के उपर सभी 11 दीपक जला देवें। दीपक जलाने के बाद नीचे दिए दोनों मंत्रों का जप 108 बार करें। मंत्रों का जप टोटका करने के पहले या बाद में अपने घर पर भी कियाा जा सकता है।

1- ऊँ ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:

2- ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नम:

उपरोक्त विधि से टोटका करने पर कुछ ही दिनों में अचानक आय के श्रोतों में वृद्धि होने लगेगी।

*******

Published on:
26 Oct 2019 05:29 pm
Also Read
View All