27 अक्टूबर दिन रविवार को प्रकाश का प्रेरक महापर्व दीपावली का त्यौहार है, इस दिन कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को शुभ मुहूर्त में हिन्दू धर्मावंलबी सुख शांति, श्रीं, समृद्धि, यश, कीर्ति और धन-वैभव की कामना से माता महालक्ष्मी का विशेष पूजन-अर्चन करते हैं। दीपावली के सटीक शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि के बारे में ज्योतिषाचार्य पं. प्रहलाद कुमार पंड्या नेे बताया कि उक्त शुभ मुहूर्त में माँ लक्ष्मी का पूजन करने से व्यापार, नौकरी या आय के स्रोतों में वृद्धि होती रहेगी। जानें संपूर्ण पूजा विधि व पूजा शुभ मुहूर्त।