धर्म-कर्म

होली पूर्णिमाः शुभ संयोग में होगा लाभ, अपनी राशि अनुसार कर लें ये उपाय

होली पूर्णिमाः शुभ संयोग में होगा लाभ, अपनी राशि अनुसार कर लें ये उपाय
2 min read
Mar 07, 2020
01_3.jpg

इस साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 9 मार्च दिन सोमवार को हैं, इसी शुभ दिन होली का महापर्व भी मनाया जाता है। पूर्णिमा पर होली त्यौहार अपने आप में एक शुभ संयोग बन जाता है। अगर इस शुभ दिन सभी बारह राशि के जातक अपनी-अपनी राशि के अनुसार ये उपाय करेंगे तो जीवन भर उन्हें लाभ की प्राप्ति होती रहेगी।

1- मेष राशि के जातक उत्साही होते हैं। इस बार होली के पर्व पर यदि आप लाल और गुलाबी रंग का इस्तेमाल करेंगें तो यह आपके लिये काफी भाग्यशाली रहेगा। क्योंकि ये रंग साहस, विश्वास और प्यार के रंग माने जाते हैं, साथ ही इच्छा पूर्ति के लिए जलती होली में एक गोमती चक्र डाल दें।

2- वृषभ जातकों के लिए यदि कोई रंग सबसे अधिक अनुकूल है तो वह है हल्का नीला और आसमानी रंग। यह रंग उनमे सहजता प्रदान करता है। आप होली की राख माथे पर लगावें।

3- मिथुन राशि के जातक इस होली पर हल्के हरे रंग से खेल सकते हैं। वैसे नारंगी व गुलाबी रंग भी इनके लिये सही रहेंगें। ये रंग इनमें रोमांच, उत्साह व उर्जा का संचार तो करेंगें ही साथ ही समृद्धि लाने वाले भी साबित होंगे।

4- कर्क राशि के जातक भावुक होते हैं इसलिये इन्हें हल्का नीला, चांदी और सफ़ेद रंग से होली का त्यौहार मनाना चाहिये। इससे इन्हें शांति और धीरज की प्राप्ति होगी।

5- सिंह राशि के जातक काफी उर्जावान होते हैं, इनकी प्रचडंता को काबू में रखने के लिये महरुम रंग कारगर होगा। इसके अलावा सुनहरा और तांबा रंग भी इस अग्नि राशि के लिए अनुकूल हैं।

6- कन्या राशि के लिये गहरा हरा रंग काफी शुभ रहेगा। इस रंग के प्रयोग से आप अपने अंदर एक नई स्फूर्ति एक नये जोश को महसूस करेंगें। यह रंग आपके स्वभाव को भी सौम्य बनायेगा।

7- तुला राशि वालों के लिए सफेद रंग के अलावा आप बैंगनी, भूरा और नीले रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने आपको धीर और संयमी बनाये रखने के लिये आप हल्के नीले रंग के वस्त्राभूषण धारण कर सकते हैं।

8- वृश्चिक राशि वालो के लिए गहरे लाल, मरून, और भूरे रंग से ही वृश्चिक रंग पर बेहतर प्रभाव रहेगा। उनमें से अधिक व्यक्तियों को गहरा लाल रंग चुनना चाहिए क्योंकि यह रंग उनके सशक्त व्यक्तित्व को उजागर करेगा।

9- धनु राशि- पीला और संतरी रंग धनु राशि के जातकों के लिये बहुत अच्छा रहेगा इस होली पर क्योंकि इस राशि के जातक अति उत्साही होते हैं इसलिये यह रंग इनके लिये बहुत उपयोगी होंगें।

10- मकर राशि- इस राशि के जातक हल्के नीले व आसमानी रंगों का इस्तेमाल करें। इन रंगों के इस्तेमाल से आपमें सकारात्मक उर्जा का संचार होगा।

11- कुंभ राशि- इस राशि के जातक गहरे नीले रंग को काफी शुभ माना जाता है। कुम्भ जातक हमेशा कुछ न कुछ नया करने के प्रयास में रहते हैं। इसलिये यह इनमें उर्जा का संचार तो करेगा ही साथ ही व्यस्ता भरे जीवन में शांति व सुकून भी लेकर आयेगा।

12- मीन राशि के जातकों के व्यक्तित्व में अक्सर चटकते-भड़कते रंग भावनात्मक रुप से अच्छा प्रभाव डालने में सक्षम होते हैं। लेकिन पीले या हल्के पीले रंग के इस्तेमाल से इनमें अतिउत्साह व जोश का संचार होगा ।

***********

Updated on:
07 Mar 2020 01:15 pm
Published on:
07 Mar 2020 12:40 pm