धर्म-कर्म

सावन अमावस्या 4 अगस्त को, जानें स्नान दान का मुहूर्त और उपाय

Sawan Amavasya: हर महीने की अमावस्या पूजा पाठ के लिए विशेष होती है। इस दिन विष्णुजी की पूजा, लक्ष्मीजी की पूजा, सूर्य नारायण की पूजा, शिवजी की पूजा का विधान है। इसके साथ स्नान दान, श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। वहीं श्रावण की अमावस्या हरियाली अमावस्या कही जाती है। कल हरियाली अमावस्या है तो आइये जानते हैं स्नान दान का मुहूर्त और उपाय क्या है ...

2 min read
Aug 03, 2024
Sawan Amavasya on 4th August 2024
सावन अमावस्या 4 अगस्त को, जानें स्नान दान का मुहूर्त और उपाय

Sawan Amavasya 2024: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु, शिव, मां लक्ष्मी, सूर्य, चंद्रमा की पूजा को समर्पित है। लेकिन सावन अमावस्या पर भोलेनाथ की पूजा विशेष है। क्योंकि चातुर्मास में शिवजी ही सृष्टि का संचालन कर रहे हैं और भगवान विष्णु योग निद्रा में हैं। आइये जानते हैं अमावस्या पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

सावन अमावस्या का समय

पंचाग के अनुसार सावन अमावस्या की शुरुआत शनिवार 03 अगस्त 2024 को दोपहर 03.50 बजे से हो रही है और यह तिथि रविवार 04 अगस्त को शाम 04.42 बजे संपन्न होगी। उदया तिथि में सावन अमावस्या यानी हरियाली अमावस्या 4 अगस्त रविवार को मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ेंः

हरियाली अमावस्या के दिन दान का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार हरियाली अमावस्या के दिन सुबह 09.05 बजे से दोपहर 12.26 बजे तक दान का अच्छा मुहूर्त है। इसके अलावा एक अन्य मुहूर्त दोपहर 02.07 बजे से दोपहर 03.47 बजे तक है।

अमावस्या के उपाय

वाराणसी के पुरोहित पं शिवम तिवारी के अनुसार अमावस्या पर मां लक्ष्मी का प्रसन्न करने के लिए मां लक्ष्मी को मखाने, बताशे, खीर का भोग लगाएं और इत्र अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर पर आगमन होता है।

ये भी पढ़ेंः