धर्म-कर्म

Shardiya Navratri 2025 Date: नवरात्रि 2025 घटस्थापना मुहूर्त कब करें, जानिए शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2025 Date: नवरात्रि 2025 की घटस्थापना कब और किस शुभ मुहूर्त में करें? जानें 22 सितंबर 2025 का प्रातःकालीन और अभिजीत मुहूर्त, ताकि मां दुर्गा की कृपा से सुख-समृद्धि प्राप्त हो।
2 min read
Sep 13, 2025
Shardiya Navratri 2025 Date
Shardiya Navratri 2025 Date (photo- freepik)

Shardiya Navratri 2025 Date: हर साल अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष को नौ दिन तक शारदीय नवरात्रि का उत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान संसार की जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि की शुरूआत घटस्थापना से शुरू की जाती है, जिसे विशेष शुभ मुहूर्त में करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा की स्थापना करके व्रती अपने संकल्प की शुरुआत करते हैं।

नवरात्रि 2025 घटस्थापना तिथि और शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचाग की मानें तो शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरूआत सोमवार 22 सितंबर की रात 1:23 बजे से प्रारंभ हो रही है। यह 23 सितंबर को 02:55 बजे समाप्त होगी। दरअसल, सनातन धर्म में उदया तिथि को काफी शुभ माना जाता है, इसलिए घटस्थापना की तिथि 22 सितंबर को मानी जाएगी। तो आइए जानते हैं आप घटस्थापना कब कर सकते हैं। इसका शुभ मुहूर्त क्या है।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

वैदिक गणना के अनुसार घटस्थापना करने के लिए दो प्रमुख शुभ मुहूर्त हैं। प्रातःकालीन शुभ मुहूर्त – सुबह 06:09 बजे से 08:06 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11:49 बजे से 12:38 बजे तक। इन दोनों समयावधियों में घटस्थापना करना अत्यंत शुभ माना जाता है। व्रती अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी भी समय घटस्थापना कर सकते हैं। इस दिन विशेष रूप से मां दुर्गा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से सुख, समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है।

अन्य महत्वपूर्ण शुभ योग और मुहूर्त

  • सूर्योदय – सुबह 06:09 बजे
  • सूर्यास्त – शाम 06:18 बजे
  • चन्द्रोदय – सुबह 06:25 बजे
  • चंद्रास्त – शाम 06:30 बजे
  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:35 बजे से 05:22 बजे
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 02:15 बजे से 03:03 बजे
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 06:18 बजे से 06:41 बजे
  • निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:50 बजे से 12:38 बजे

इन शुभ मुहूर्तों में घटस्थापना करके मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है और व्रती का संकल्प सफल होता है।