
Devguru Transit In Leo : ग्रह गोचर के लिहाज से अक्टूबर का महीना बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। इस माह देवगुरु बृहस्पति अपनी चाल बदलेंगे। वे कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में जाएंगे। बृहस्पति का यह राशि परिवर्तन अक्टूबर माह के अंत में यानि 31 तारीख को दोपहर 12:01 बजे होगा। देवगुरु का गोचर वैदिक ज्योतिष में बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण माना जाता है। बृहस्पति का सिंह राशि में प्रवेश अधिकांश लोगों के लिए शुभफलदायक होगा। सिंह सूर्य देव की राशि है जोकि देवगुरु के मित्र माने जाते हैं। ऐसे में यह गोचर विशेष रूप से सिंह, धनु और मीन राशिवालों की किस्मत बदल सकता है। संपत्ति प्रदान करने के साथ बृहस्पति इन जातकों का करियर भी चमका सकते हैं। शनि की ढैया से प्रभावित धनु राशिवालों को लाभ मिलना तय सा है।
धर्माचार्य और ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि देवगुरु का 31 अक्टूबर को राशि परिवर्तन होगा। वे कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जिनकी कुंडली में गुरु की स्थिति अच्छी है उन्हें इस गोचर का शुभ प्रभाव मिलेगा। ऐेसे जातकों को आत्मविश्वास बढ़ेगा, नेतृत्व क्षमता में भी बढ़ोत्तरी होेगी। प्रतिष्ठा के साथ करियर में तरक्की भी मिलेगी।
ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार देवगुरु के सिंह राशि में आने से शुभ स्थिति का निर्माण होगा। इससे 3 राशियों को ज्यादा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। गुरु के शुभ प्रभाव से सिंह राशि (Leo) वाले अक्टूबर के अंत में विदेश जा सकते हैं। उनका ऑफिस ही विदेश में जा सकता है। सोने के व्यापार में लगे कारोबारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। युवाओं को नई नौकरी मिलने के भी योग हैं। धनु राशिवालों की आय में वृद्धि होने और प्रतिष्ठित नौकरी मिलने के योग बनेंगे। वे समाज में भी खूब प्रतिष्ठित होंगे। मीन राशिवाले जातकों के देवगुरु के प्रभाव से अक्टूबर का महीना शुभफलदायक साबित हो सकता है। वर्षों से अटके किसी काम में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। भूमि या संपत्ति प्राप्ति के भी शुभ योग हैं।
(Disclaimer: यह लेख ज्योतिषाचार्यों द्वारा दी गई जानकारियों पर आधारित है)