धौलपुर

Aadhaar Card Update: अब घर बैठे फ्री में बनेगा आधार कार्ड, जानिए इसके लिए क्या करना होगा

Aadhaar Card Update: अब आधार कार्ड को बनाने के लिए लोगों को धक्के खाने की जरूरत नहीं है। विभाग ने बदलाव किया है।
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2024, 4:58 PM IST
aadhar card update

Aadhaar Card Update: अब इनका घर बैठे फ्री में बनेगा आधार कार्ड, जानिए इसके लिए क्या करना होगाआधार कार्ड भारतीयों का वो कागज है जो हर काम में जरूरी है। बच्चों से लेकर बड़े तक के लिए आधार कार्ड बहुत जरूरी होता है। अब इसी आधार कार्ड को बनाने के लिए लोगों को धक्के खाने की जरूरत नहीं है। विभाग ने बदलाव किया है। जिले में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए अब बच्चों के माता-पिता को भटकना नहीं पड़ेगा बल्कि घर पर ही यह आसानी से आधार बन जाएगा।

बच्चों के आधार बनाने के दौरान गर्मी में बच्चों को परेशानी होने शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद डाक विभाग ने बच्चों के आधार में परिजनों को छूट दी है। पांच साल के बच्चे का आधार कार्ड के लिए डाक विभाग ने पहल शुरू की है। जिसके तहत विभाग की टीम आपकी सूचना पर घर पहुंचेगी और नि:शुल्क आधार संबंधी प्रक्रिया पूरी करेगी। जो भी अपने बच्चों का आधार बनवाना चाह रहे हैं वो अब घर बैठे ही इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

257 डाकपाल किए गए प्रशिक्षित

डाक विभाग ने आधार कार्ड बनाने को लेकर 257 शाखा डाकपाल, सहायक शाखा डाकपाल को प्रशिक्षित किया गया है। जो सभी डाकघर में तैनात किए है। विभाग बच्चों के आधार कार्ड बनाने का कोई शुल्क नहीं लेगा। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक कराता है तो उन्हें 50 रुपए का शुल्क देना होगा। इसके अलावा विभाग की ओर से सभी डाक केंद्रों में आधार कार्ड बनाने के सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

डाक विभाग का ऐप करना पड़ेगा डाउनलोड

निदेशक डाक एवं सेवाएं की ओर से डाक विभाग की ओर पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के घर बैठे आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। आधार कार्ड बनाने के लिए स्वजन को अपने मोबाइल पर डाक विभाग का पोस्ट इन्फो ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आनालइन पूछी गई प्रक्रिया को पूरा करना होगा। जैसे नाम, पता, मोबाइल नबर आदि देनी होगी। यह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विभाग की टीम बच्चे का आधार कार्ड बनाने आपके घर पहुंचेगी।

डाकघरों में आधार कार्ड बनाने की सुविधा दी जा रही है। पांच वर्ष की कम उम्र के बच्चों के भी आधार कार्ड घर पर बनाए जा रहे है। जिसको लेकर सभी को निर्देश दे दिए है।

  • रामकरण मीणा, मंडल डाक अधीक्षक धौलपुर
Updated on:
13 Jul 2024, 4:58 PM IST
Published on: