4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Roadways: इस सिटी से भी गोवर्धनजी के लिए चलेगी राजस्थान रोडवेज बस, जानिए समय

Rajasthan Roadways: राजस्थान के हिण्डौनसिटी क्षेत्र के लोगों के लिए अब गोधवर्धनजी के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा मिल सकेगी। यह बस गंगापुरसिटी से चलकर हिण्डौन आएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 12 Jul 2024, 5:54 PM IST

Rajasthan Roadways

Rajasthan Roadways: राजस्थान के हिण्डौनसिटी क्षेत्र के लोगों के लिए अब गोधवर्धनजी के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा मिल सकेगी। मूडिया मेला को लेकर भरतपुर की लोहागढ़ आगार गंगापुरसिटी से गोवर्धन बाया हिण्डौन बस सेवा संचालित करेगी। शुक्रवार को लोहागढ़ आगार के मुख्य प्रबंधक सुधीर दीक्षित ने गंगापुरसिटी से हरी झंडी दिखाकर बस को गोवर्धनजी के लिए रवाना किया।

लोहागढ़ आगार के यातायात प्रबंधक वेदराम शर्मा ने बताया कि गंगापुर सिटी से बस दोपहर 2.30 बजे से चलकर हिण्डौन आएगी। यहां 4 बजे रवाना हो 5.15 बजे बयाना, शाम 6.30 बजे भरतपुर तथा 7.30 बजे गोवर्धनजी पहुंचेगी।

वहीं वापसी में सुबह 5.45 बजे गोवर्धनजी से रवाना होकर 7 बजे भरतपुर, 8.30 बजे बयाना, 10 बजे हिण्डौन ठहराव करते हुए 11 बजे गंगापुरसिटी पहुंचेगी। गोवर्धन भक्त मंडल के सदस्य संजय पाराशर व मुकेश भगत ने बताया कि लोहागढ़ आगार की बस सेवा से श्रद्धालु शाम को पहुंच रात में परिक्रमा कर दूसरे दिन सुबह घर लौट सकेंगे।

गोवर्धन बस सेवा शुरू होने से हिण्डौन के यात्रियों को गंगापुरसिटी व भरतपुर के लिए रोडवेज की अतिरिक्त सेवा मिलेगी। शिड्यूल ऑन में बस सुबह 9 बजे भरतपुर से चल कर 10.30 बजे बयाना व 11.45 बजे हिण्डौन ठहराव कर दोपहर बजे गंगापुरसिटी पहुंचगी। वहीं शिड्यूल ऑफ के दौरान दोपहर 12.45 बजे गंगापुर सिटी से चल कर 1.15 बजे हिण्डौन, 2.30 बजे बयाना व शाम 4 बजे भरतपुर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान रोडवेज ने शुरू की ये नई बस सेवा, जनता को यात्रा का सीधा मिलेगा लाभ