धौलपुर

राजस्थान के इस जिले के विद्यार्थियों को आज से मिलेंगे टेबलेट, 3 साल तक फ्री 5G इंटरनेट का उठा सकेंगे मजा

सरकारी स्कूल से पढकऱ अच्छे अंकों से पास हुए विद्यार्थियों ने स्कूल के साथ परिवार का नाम रोशन किया तो सरकार की ओर से टेबलेट वितरण की मेरिट में भी उनको सम्मान मिला।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2024, 1:59 PM IST
Feature image

सरकारी स्कूल से पढकऱ अच्छे अंकों से पास हुए विद्यार्थियों ने स्कूल के साथ परिवार का नाम रोशन किया तो सरकार की ओर से टेबलेट वितरण की मेरिट में भी उनको सम्मान मिला। विद्यार्थियों को अब डिजिटल पढ़ाई करने का अवसर रविवार से मिलेगा, इसके लिए उनको नेट की भी समस्या नहीं रहेगी। सरकार उनको तीन साल का 5जी इंटनेट की सुविधा भी दे रही है।

धौलपुर जिले के छह ब्लॉकों में 22 से 28 सितम्बर तक 8वीं, दसवीं और 12वीं के छात्रों को टेबलेट वितरण किए जाएगे। इसमें लिए जिले में 1311 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। अब टेबलेट पाकर इनकी पढ़ाई भी आसानी से हो सकेगी। खास बात यह है कि विद्यार्थियों को तीन साल तक अनलिमिटेड 5जी रिचार्ज के साथ सिम भी दी जाएगी।

वर्ष 2021-22 के सत्र में 670 विद्यार्थी और 2022-23 के सत्र में 641 विद्यार्थी मेरिट सूची में शामिल हुए थे। ये सभी छात्र टैबलेट के वितरण का इंतजार कर रहे थे। यह पहल उन मेधावी विद्यार्थियों को राहत देगी, जिन्होंने मेरिट में स्थान हांसिल किया। टेबलेट और डेटा पैक की सुविधा से ये छात्र अपनी पढ़ाई को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा कर सकेंगे।

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पप्पू सिंह सिकरवार ने बताया कि जिले में रविवार से टेबलेट वितरण का कार्य शुरू हो रहा है। जिसके लिए 1311 छात्र शामिल है।

Updated on:
22 Sep 2024, 1:59 PM IST
Published on: