धौलपुर

Indian Railways: धौलपुर मनिया रेलखंड पर मालगाड़ी डिरेल, डाउन लाइन पर बड़ा रेल हादसा टला

down line blocked: धौलपुर और मनिया स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर एक मालगाड़ी का लोको पटरी से उतर गया, जिससे डाउन लाइन ब्लॉक हो गई। रेल प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर बहाली कार्य में जुटी हैं और थर्ड लाइन से आंशिक संचालन किया जा रहा है। घटना में जनहानि की सूचना नहीं है, ट्रेनों का संचालन प्रभावित है और कारणों की जांच जारी है।

less than 1 minute read
Feb 28, 2026
डाउन लाइन पर एक मालगाड़ी। फोटो: पत्रिका

Dholpur News: धौलपुर एवं मनिया स्टेशन के मध्य डाउन लाइन पर आज सुबह एक मालगाड़ी के डिरेलमेंट (पटरी से उतरने) की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार लगभग 11:26 बजे हूटर बजने के बाद डिप्टी पैनल में जानकारी करने पर पता चला कि डाउन लाइन पर चल रही मालगाड़ी का लोको इंजन पटरी से उतर गया। इस घटना के बाद रेल प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: सीकर के अजीतगढ़ में रास्ते को लेकर दो पक्षों में लाठी-भाटा जंग, 13 को किया जयपुर रेफर

रेल लाइन हुई ब्लॉक

घटना के चलते डाउन लाइन पूरी तरह बाधित (ब्लॉक) हो गई है। रेल प्रशासन की ओर से तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों और तकनीकी टीमों को मौके पर भेजा गया। रेलवे के इंजीनियरिंग एवं परिचालन विभाग के कर्मचारी राहत एवं बहाली कार्य में जुट गए हैं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि रेल यातायात प्रभावित हुआ है। डाउन लाइन पर चलने वाली ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोका गया या वैकल्पिक व्यवस्था के तहत संचालित किया जा रहा है।

रेलवे प्रशासन द्वारा पटरी की मरम्मत और डिरेल हुए लोको को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी गई है। रेल यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर ही यात्रा करें।

ये भी पढ़ें

Churu Law college case: छात्रा ने शिक्षकों पर लगाया जातिगत टिप्पणी का आरोप, दो शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज

Published on:
28 Feb 2026 05:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर