धौलपुर

Dholpur Crime: गांव से दो नाबालिग बहनें लापता, पिता-पुत्र पर चंबल में धक्का देने का आरोप, प्रेम-प्रसंग से थे नाराज

Dholpur News: धौलपुर में कई दिनों से लापता दो किशोरियों के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान पिता-पुत्र पर दोनों किशोरियों को चंबल पुल से धक्का देने का आरोप लगा है।
2 min read
Jun 19, 2026
Dholpur News
गांव फराकपुरा में ग्रामीणों की भीड़। फोटो- पत्रिका

धौलपुर। धौलपुर सदर थाना क्षेत्र की पंचायत सिंघवाली के गांव फराकपुरा निवासी एक पिता और उसके पुत्र पर प्रेम प्रसंग के चलते दो नाबालिग बहनों को झांसे में ले जाकर चंबल पुल पर ले जाकर धक्का देकर हत्या करने का आरोप है। करीब 8 दिन से दोनों बहनें लापता चल रही थी, जिस पर ग्रामीण और अन्य लोगों ने शुक्रवार को गांव में पंचायत बुलाई। प्रथम दृष्टया आरोपित पिता को गांव में बुलाया।

यह वीडियो भी देखें

ग्रामीणों के समक्ष पहले पिता मुकर गया, लेकिन दबाव देने पर बताया कि एमपी के ग्वालियर शहर की तरफ जाते समय दोनों पुत्रियों ने चंबल नदी में छलांग लगा दी थी। घटना पर संदेह को लेकर जानकारी पुलिस को दी। जिस पर सदर थाना पुलिस ने दोपहर में गांव पहुंची और संदिग्ध आरोपित पिता व पुत्र को थाने लेकर आई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान और सीओ कृष्णराज जांगिड़ समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए।

11 जून को चंबल पुल से धक्का देना बताया

प्रारम्भिक पूछताछ में पिता-पुत्र ने दोनों किशोरियों को 11 जून को चंबल पुल से धक्का देना बताया है। आरोपितों ने कहा कि किशोरियों का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिस पर करीब डेढ़ साल से समझाइश कर रहे थे। जिस पर असर नही हुआ तो 11 जून को धौलपुर से ग्वालियर जाने के लिए दोनों को साथ ले गए, जहां रास्ते में चंबल पुल से धक्का देना बताया है।

दोनों को हिरासत में लिया

उधर, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। घटना को लेकर लापता किशोरियों के मामा की ओर से एफआइआर दी जा रही है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि चंबल पुल में जिस स्थान से धक्का दिया है, वहां पर शनिवार को एसडीआर बुलाकर सर्च ऑपरेशन किया जाएगा। एसपी धौलपुर विकास सांगवान ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर पिता-पुत्र को थाने लाया गया।

सर्च अभियान चलाया जाएगा

प्रारम्भिक पूछताछ में दोनों ने किशोरियों को चंबल पुल से धक्का देना बताया। शवों की तलाश के लिए शनिवार को एसडीआरएफ टीम की सहायता से नदी में सर्च किया जाएगा। आरोपितों ने किशोरियों के प्रेम प्रसंग के चलते उक्त कदम उठाना बताया है। उन्होंने बताया कि घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
19 Jun 2026 08:29 pm
Published on:
19 Jun 2026 08:29 pm