धौलपुर

बंदरों का आतंक, बिजली के खंभे को पकड़कर हिलाया, टूटकर गिरा

बंदरों के आतंक के कारण लोग अपने घरों की छतों पर ही नहीं जा पा रहे हैं। आए दिन कस्बा क्षेत्र में बंदरों द्वारा लोगों को काटने सहित घरों में अनेक प्रकार के नुकसान पहुंचाए जा रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jul 2023, 10:25 AM IST
photo_6212923640140380317_x.jpg

धौलपुर/नदबई. कस्बा नदबई में बंदरों का आतंक लगातार रूप से जारी है। आलम यह है कि बंदरों के आतंक के कारण लोग अपने घरों की छतों पर ही नहीं जा पा रहे हैं। आए दिन कस्बा क्षेत्र में बंदरों द्वारा लोगों को काटने सहित घरों में अनेक प्रकार के नुकसान पहुंचाए जा रहे हैं। इसके साथ ही बिजली के खंभों को पकड़ कर हिलाने सहित विद्युत लाइनों पर लटकते हुए करतब दिखाना अब उनकी दिनचर्या में शामिल हो गया है। बंदरों की इसी कारगुजारी के कारण रविवार सुबह करीब 6 बजे कस्बे के उपाध्याय पाड़ा स्थित वार्ड नंबर 2 के विद्युत खम्भा संख्या 100/1 को बंदरों ने इस कदर हिलाया की खम्भा टूटकर गिर गया। संचालित विद्युत व्यवस्था के मद्देनजर यह गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।

विद्युत खंम्भा टूटने के कारण पोल से संबंधित सैकड़ों परिवारों की विद्युत व्यवस्था गुल हो गई। हालांकि करीब 8 घंटे तक कुछ परिवारों की विद्युत व्यवस्था अवरुद्ध रही। लेकिन सूचना पर विद्युत विभाग नदबई द्वारा विद्युत सप्लाई बंद कर कर्मचारियों को घटनास्थल का मुआयना करने के लिए भेजा गया।

विद्युत विभाग नदबई के जेईएन धर्मवीर सिंह द्वारा निरीक्षण करते हुए नवीन विद्युत खम्भा लगवा कर विद्युत व्यवस्था को सुचारू कराया गया। लोगों ने नगर पालिका से शरारती बंदरों को पकड़ने की मांग भी की है।

Updated on:
31 Jul 2023, 10:25 AM IST
Published on: