5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या राम मंदिर के फर्श पर लगेगा मकराना का सफेद मार्बल

अयोध्या के राम मंदिर में राजस्थान मकराना के सफेद संगमरमर मार्बल का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए मकराना से दस ट्रक में मार्बल अयोध्या भेजा गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 31 Jul 2023, 9:49 AM IST

Ram Mandir Ayodhya

Ram Mandir Ayodhya

नितिन पुरोहित

अयोध्या के राम मंदिर में राजस्थान मकराना के सफेद संगमरमर मार्बल का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए मकराना से दस ट्रक में मार्बल अयोध्या भेजा गया है। मंदिर के फर्श पर मार्बल लगाने और उस पर इन-ले वर्क का आर्डर मकराना की एक फर्म को मिला है। गर्भगृह में नक्काशीदार सफेद मार्बल जड़ा जाएगा वहीं तीन मंजिला मंदिर के फर्श पर भी लगाया जाएगा। मार्बल स्लैब की मोटाई 35 एमएम होगी। मकराना का यह मार्बल राम मंदिर के फर्श पर जड़ने से युगों तक रामभक्तों के पगफेरे का साक्षी रहेगा।

राम जन्मभूमि पथ खोला
रामलला के दर्शनार्थियों के लिए रविवार से रामजन्मभूमि पथ खोल दिया। इससे श्रद्धालु रामजन्मभूमि पथ, बिड़ला धर्मशाला से सुग्रीव किला होते हुए रामलला के दरबार में पहुंचेंगे और दर्शन कर सकेंगे। यह 566 मीटर लंबा एवं 30 मीटर चौड़ा है।
नर्मदेश्वर महादेव दरबार में विराजेंगे
अयोध्या के श्रीराम दरबार में श्री नर्मदेश्वर महादेव भी विराजेंगे। इसके लिए ओंकारेश्वर स्थित श्री नजर निहाल आश्रम में चार फीट के शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है।