धौलपुर

राजस्थान में हैरान कर देने वाला मामला, महज 10 रुपए नहीं मिले तो किशोर ने खुद को उतारा मौत के घाट

Suicide Case: राजस्थान के धौलपुर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मात्र 10 रुपए नहीं मिलने पर किशोर ने खुद की जान ले ली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Sep 2025, 9:22 AM IST
Rajasthan Police
प्रतीकात्मक तस्वीर- पत्रिका

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर ने महज 10 रुपए न मिलने पर क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार रात की है। मृतक की पहचान अभि पुत्र कुलदीप खटीक के रूप में हुई।

परिजन ने बताया कि किशोर ने मां से 10 रुपए मांगे थे, मां ने रुपए देने से मना कर दिया। वह कमरे में गया और आत्महत्या कर ली। काफी देर तक अभि की आवाज नहीं आई तो मां कमरे में गई तो दृश्य देख उसकी चीख निकल गई।

महिला की चीख पुकार सुनकर जुटी भीड़

महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुरुवार रात करीब दस बजे शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Updated on:
20 Sep 2025, 9:22 AM IST
Published on: