डाइट फिटनेस

Weight Loss Tips: एक्सरसाइज या वर्कआउट के लिए नहीं निकाल पा रहें हैं टाइम तो डाइट में शामिल कर सकते हैं इन ड्रिंक्स को

Weight Loss Tips: यदि आप भी एक्सरसाइज या वर्कआउट के लिए टाइम नहीं निकाल पा रहें हैं तो आपको इन ड्रिंक्स को अपने डेली के डाइट में शामिल करना चाहिए।

2 min read
Weight Loss Tips
Weight Loss Tips

नई दिल्ली। Weight Loss Tips: आजकल कि लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि हम अपने लिए ही समय नहीं निकाल पाते हैं। समय रहता भी है तो अत्याधिक थकी होने के कारण एक्सरसाइज या व्यायाम करने के बजाय हम आराम करना पसंद करते हैं। तो ऐसे में हमें ये जानना चाहिए कि वजन कम करने के और कौन-कौन से तरीके हो सकते हैं। ज्यादा वजन बढ़ना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। मोटापा अपने साथ ही बहुत सारी बीमारियां साथ लेकर आता है। जैसे कि दिल कि बीमारी, कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना, शुगर, उच्च रक्तचाप आदि। ऐसे में वेट कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी हो जाता है।
इसलिए आइए जानते हैं कि इन ड्रिंक्स के बारे में जो वजन को कम करने में फायदेमंद सबित हो सकती है।

नार्मल टी की जगह ले सकते हैं जिंजर टी को
जिंजर टी शरीर को बीमारियों से तो बचाएगी ही साथ ही साथ वेट को कम करने में फायदेमंद भी साबित होगी। आप पानी में अदरक के टुकड़ों को डालकर अच्छे से गर्म कर लें फिर इसमें कुछ बूदें नींबू कि डालकर भी सेवन कर सकते हैं। नींबू विटामिन सी का अच्छा सोर्स होता है। इसके साथ नींबू वजन कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही जिंजर टी आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगने देती है। और ये शरीर में ब्लड शुगर लेवल को भी बढ़ने से रोकती है। इसलिए आपको जिंजर टी अपनी रोजाना कि डाइट में शामिल करना चाहिए।

हल्दी ड्रिंक को
हल्दी शरीर को कई रोगों से दूर रखती है। इसके आलावा ये सेहत के साथ त्वचा लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। हल्दी में एक करक्यूमिन नामक एक तत्त्व पाया जाता है जो कि वेट को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। यदि आप भी एक्सरसाइज या व्यायाम के लिए अपने समय नहीं निकाल पा रहें तो हल्दी से बना हुआ ड्रिंक फायदेमंद साबित हो सकता है। रोजाना आप गर्म पानी में हल्दी डालकर सेवन कर सकते हैं।

दालचीनी की चाय
दालचीनी कि चाय का यदि आप रोजाना सेवन करेंगे तो इसमें मौजूद एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट्स फैट को कम करने में मददगार साबित हो सकता है । इसको लिए आप पानी में दालचीनी के टुकड़ों को डालके अच्छे से उबाल लें। आप इसमें अपनी इच्छा के अनुसार अदरक भी डाल सकते हैं। इस ड्रिंक के रोजाना सेवन से वजन कम हो सकता है।


सोया मिल्क
सोया मिल्क वजन कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इसमें एल्केलॉएड्स नाम का एक तत्त्व पाया जाता है जो की वजन को घटाने में काफी हद तक फायदा पहुंचाता है। आप भी बढ़ते हुए वजन को लेकर बहुत परेशान हैं तो इसका उपयोग करके देख सकते हैं।

Published on:
09 Sept 2021 02:16 pm