डाइट फिटनेस

दूध, दही और पनीर के बिना भी इन चीजों से मिलता है कैल्शियम

हडि्डयों की मजबूती के लिए कैल्शियम का नियमित सेवन जरूरी है। लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि यह दूध, दही व पनीर जैसे डेयरी उत्पादों में ही मिलता है। कई लोगों को डेयरी उत्पाद पसंद नहीं होते या फिर उन्हें इनके प्रयोग से दिक्कत होती है। ऎसे में कैल्शियम के और भी कई बेहतर स्रोत हैं-
less than 1 minute read
Jul 19, 2021
health tips

Health News:हडि्डयों की मजबूती के लिए कैल्शियम का नियमित सेवन जरूरी है। लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि यह दूध, दही व पनीर जैसे डेयरी उत्पादों में ही मिलता है। कई लोगों को डेयरी उत्पाद पसंद नहीं होते या फिर उन्हें इनके प्रयोग से दिक्कत होती है। ऎसे में कैल्शियम के और भी कई बेहतर स्रोत हैं-

तिल: तिल भी कैल्शियम का समृद्ध स्रोत है। 100 ग्राम तिल के लड्डू से 550 मिलिग्राम कैल्शियम मिल जाता है।

अंजीर: एक सूखी अंजीर में 130 मिलिग्राम कैल्शियम होता है। इसे ज्यादातर लोग सर्दियों में ही खाना पसंद करते हैं, लेकिन गर्मियों में भी सीमित मात्रा में इसका सेवन किया जा सकता है।

सब्जियां: ब्रोकली, पत्तागोभी, फूलगोभी और शलगम जैसी सब्जियों में भी कैल्शियम होता है। इसके अलावा बादाम भी कैल्शियम की पूर्ति करता है। 26 ग्राम बादाम में 60 मिलिग्राम कैल्शियम पाया जाता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
19 Jul 2021 11:54 pm