30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: नियमित रूप से 30 मिनट की सैर करना दिल की बीमारियों में फायदेमंद

Health Tips: सप्ताह में पांच दिन तेज गति की सैर दिल के रोगों से मौत के खतरे को कम कर सकती है। यूरोपियन हार्ट जनरल में प्रकाशित एक शोध में यह दावा किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 16 Jul 2021, 11:20 PM IST

beauty_1.png

Health Tips:सप्ताह में पांच दिन तेज गति की सैर दिल के रोगों से मौत के खतरे को कम कर सकती है। यूरोपियन हार्ट जनरल में प्रकाशित एक शोध में यह दावा किया गया है। इस शोध में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में दिल के रोगों से मौत के मामले में शारीरिक गतिविधि के विभिन्न स्तरों के प्रभाव की जांच की गई।

शोधकर्ताओं में से एक एर्जेटीना फाउंडेशन ऑफ कार्डियोलोजी के उपाध्यक्ष रोबर्ट पेड्रो के मुताबिक, "हमारा अध्ययन खासतौर पर महिलाओं के शारीरिक रूप से सक्रिय होने के महत्व को दर्शाता है।"

Read More: स्वीमिंग करने के हैं बेहद फायदे, बहुत सी बीमारियों को दूर करने के साथ ही शरीर को भी रखती है फिट

पीड्रो के मुताबिक, "यह शोध दर्शाता है कि दिल के रोगों के कारण होने वाली मौतों में शारीरिक निष्क्रियता का महत्वपूर्ण प्रभाव है।"

पीड्रो ने कहा, "महिलाओं में शारीरिक सक्रियता की कमी के कई कारण है जिनमें कार्यालय और घर के काम का बोझ, लड़कों की तुलना में लड़कियों का खेलों में कम हिस्सा लेना और परिवार के अन्य सदस्यों की देखभाल में समय व्यतीत करना शामिल है।"

Read More: चेहरे की चमक बरकरार रखता है गुलाब जल, जानिए इसके फायदे

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।