Chiku Benefits in Hindi : आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया है कि चीकू को छिलके के साथ खाना सही है या गलत। साथ ही एक्सपर्ट ने ये भी समझाया है कि चीकू को कब खाने से फायदा मिलता है।
Chiku Khane ka Sahi Tarika : चीकू को सर्दियों का फलों का राजा कहा जा सकता है। क्योंकि, ये सर्द मौसम में खूब मिलता भी है और इसके फायदे भी खूब हैं। दिल को हेल्दी रखने से लेकर पाचन को ठीक रखने तक में चीकू कारगर बताया जाता है। पर, चीकू खाते समय अक्सर मन में ये सवाल उठता है कि इसे छिलके के साथ खाएं या छिलका हटाकर, नाश्ता में खाएं, लंच या डिनर में। इस बात को जानने के लिए हमने आयुर्वेद विशेषज्ञ से बातचीत की।
डॉ. अर्जुन राज कहते हैं, चीकू को सर्दी के मौसम में खाना चाहिए। इससे बेहतर फल क्या हो सकता है। विटामिन ई, सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, फाइबर से भरपूर चीकू को खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इतना ही नहीं, हेल्दी फैट्स और जीरो कोलेस्ट्रॉल वाला ये फल वजन घटाने के लिए भी एकदम परफेक्ट है।
डॉ. अर्जुन ने बताया, चीकू के छिलके में भरपूर पोषक तत्व होते हैं। अगर आप इसके छिलके को हटाकर खा रहे हैं तो अधिकतर पोषक तत्व से आप खुद को वंचित रखने का काम कर रहे हैं। इसलिए, इस फल को छिलके के साथ खाने की सलाह दी जाती है। एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर चाहिए तो भूलकर भी छिलके को ना हटाएं।
डॉ. अर्जुन ने बताया कि चीकू खाने का सबसे अच्छा समय फायदे के हिसाब से तय करें। अगर आपको पाचन के लिए खाना है तो सुबह खाली पेट या दोपहर के भोजन से पहले खाएं। वेट लॉस के लिए आप कसरत के बाद खाएं ताकि आपको तुरंत ऊर्जा मिले। ये दोनों ही समय सही हैं। इसे देर रात खाने से बचें। क्योंकि, नेचुरल शुगर के कारण ये नींद को गड़बड़ करने का काम कर सकता है।
इस फल को बच्चों को जरूर खिलाना चाहिए। 06 माह के बाद से बच्चों को ये फल खिलाया जा सकता है। यह बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। साथ ही इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है। हालांकि, आप किसी डॉक्टर से सलाह लेकर ही बच्चे को खिलाएं।
डॉ. अर्जुन ने बताया कि पेट की समस्या है तो चीकू को खाने से बचें। इसके अलावा खुजली और सूजन या एलर्जी की दिक्कत हो तो भी चीकू को नहीं खाना चाहिए।