डाइट फिटनेस

Egg Lover हैं ये क्रिकेटर्स, इनमें से ये बॉलर एक दिन में खाता है 24 अंडे

Cricketers eating egg: रोहित शर्मा, ऋषभ पंत के अलावा कई खिलाड़ी हैं जिनको नाश्ता में अंडा खाना पसंद है। आइए अंडा खाने वाले क्रिकेटर्स के बारे में जानें।

2 min read
Mar 27, 2025
Egg Lover Cricketer

Cricketers eating egg: क्रिकेटर्स के लिए बढ़िया खानपान (Cricketers Diet) बहुत जरूरी है। क्योंकि, मैदान पर पसीना बहाने के लिए इनको अधिक पावर चाहिए। इसलिए इनकी डाइट भी खास होती है। अगर बात अंडा की करें तो ये खिलाड़ियों का प्रिय है। ऐसा इसलिए क्योंकि, प्रोटीन व अन्य जरूरी पोषक तत्व इसमें होते हैं जो खिलाड़ियों के लिए आवश्यक हैं। इसी कारण से कई खिलाड़ी शाकाहारी होकर भी अंडा खाना पसंद करते हैं। किसीको इतना पसंद है कि वो एक दिन में 24 अंडे तक खा लेता है। चलिए हम अंडा खाने वाले क्रिकेटर्स के बारे में जानते हैं और ये भी जानेंगे कि वो अंडा को किस तरह से डाइट में शामिल किए हैं।

रोहित शर्मा को अंडा खाना पसंद

बताया जाता है कि रोहित शर्मा शाकाहारी हैं। वो वेज खाना पसंद करते हैंं। इसके बावजूद भी वो नाश्ता में अंडा खाते हैं। हेल्दी प्रोटीन के लिए वो अंडा को अपनी डाइट में शामिल किए हैं। ओट्स, फल और अंडा नाश्ता में खाना उनको पसंद है।

ऋषभ पंत भी हैं अंडा लवर

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की बात करें तो इनको भी अंडा खाना पसंद है। ऋषभ पंत भी शाकाहारी हैं। लेकिन, ये प्रोटीन के लिए अंडा खाना पसंद करते हैं। ये भी नाश्ता में अंडा का सेवन करते हैं। इसके अलावा इनको सुबह बेसन का चिला खाना बेहद पसंद है।

अजिंक्य रहाणे भी खाते हैं अंडा

रोहित, ऋषभ के अलावा अजिंक्य रहाणे को भी अंडा खाना पसंद है। ये सुबह के नाश्ता में अंडा खाते हैं। बताया जाता है कि अंडा के साथ ओट्स खाना इनको पसंद है।

हारिस रऊफ एक दिन में 24 अंडा खाते हैं

पाकिस्तान गेंदबाज हारिस रऊफ की बात करें तो इनको अंडा से कुछ अधिक लगाव है। पाकिस्तानी मीडिया को बताया था कि ये वजन बढ़ाने के लिए एक दिन में 24 अंडा खाते थे। इससे ये पता चलता है कि हारिस रऊफ को अंडा खाना बेहद पसंद है। इनके इस बयान के बाद काफी चर्चा हुई थी। साथ ही सुनने वाले हैरान भी हुए थे।

खिलाड़ियों के लिए अंडा क्यों है जरूरी?

ये अंडा खिलाड़ियों के लिए क्यों जरूरी है। इस बात को भी समझना जरूरी है। इसमें उच्च श्रेणी का प्रोटीन होता है जो कि थकान मिटाने, मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए आवश्यक है। इसलिए अधिक मेहनत करने को भी अंडा खाना चाहिए।

अंडा खाने से क्या मिलता है?

Egg Benefits: अंडे की सफेदी (Egg White) में सबसे प्रमुख प्रोटीन ओवलब्यूमिन है, जो कुल अंडे की सफेदी प्रोटीन का लगभग 54% होता है। अंडे की सफेदी में 3.6 ग्राम प्रोटीन होता है। अंडे की जर्दी (पीला हिस्सा) (Egg Yolk) में 2.7 ग्राम प्रोटीन होता है।

प्रोटीन के अलावा विटामिन (A, B12, D, E, B5), खनिज (आयरन, फास्फोरस, सेलेनियम, जिंक) और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसलिए अंडा खाना हेल्थ के लिए जरूरी माना जाता है।

Also Read
View All

अगली खबर