डाइट फिटनेस

दही के साथ खाने में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, उठानी पड़ सकती है हानि

Health News: दूध और दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायी होता है। दही शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाता है। दही में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को भी मजबूत करता है।

2 min read
May 23, 2021
curd.jpg

Health News: दूध और दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायी होता है। दही शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाता है। दही में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को भी मजबूत करता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार दही को नित्य डाइट में रखना चाहिए। लेकिन दही खाने में भी सावधानी रखनी होती है। जैसे हल्की खांसी-जुकाम होने पर दही के सेवन से बचना चाहिए। आज हम आपको दही के साथ नहीं खाई जाने वाली चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन चीजों को दही में मिलाकर खाना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

दूध और दही में से एक चीज को चुनें
अगर आप भोजन करने के लिए बैठ रहे हैं तो आपके भोजन में दूध और दही एक साथ नहीं होने चाहिए। एक समय में एक ही डेयरी प्रोडक्ट को चुनें। आयुर्वेद में इन दोनों का खाने में प्रयोग करना वर्जित है। आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक, दोनों का एक साथ सेवन करने से गैस, डायरिया, पेट में दर्द और इनडायजेशन जैसी समस्या हो सकती है। अगर सुबह में खाने के अंदर दही लिया जाता है तो रात के भोजन में दूध ले सकते हैं। या दोनों समय दही या दूध में से चुन सकते हैं।

आम के साथ दही का प्रयोग
पुराने लोग भोजन का प्रयोग समय के अनुसार और तासीर को देखकर करते हैं। कौनसे मौसम में क्या खाना चाहिए और कौनसे में क्या नहीं खाएं। गर्मी के दिनों में आम लस्सी खाना लोगों को बहुत पसंद होता है, लेकिन यह हमारी सेहत के लिए नुकसानदेह है। क्योंकि दोनों की तासीर एक दूसरे से बिलकुल विपरीत है। जब आप दोनों को मिलाकर सेवन करते हैं तब त्वचा से संबंधित रोग उत्पन्न हो सकते है। साथ ही इससे शरीर में टॉक्सिन भी बढ़ता है। जिससे हमारे शरीर का पाचन तंत्र प्रभावित होता है।


उड़द दाल और दही
दही के साथ उड़द की दाल का सेवन करने से बचें। क्योंकि ऐसा करने से पेट में दर्द, एसिडिटी, सूजन, पेट का खराब होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मछली और दही
मछली के साथ बहुत सी चीजों को खाने के लिए मना किया जाता है। खासकर डेयरी प्रोडक्ट्स तो भूलकर भी उस वक्त खाने में न लें। आयुर्वेद के अनुसार, कभी भी दो प्रोटीनयुक्त भोजन साथ में सेवन करने से कई बीमारियां पैदा हो सकती है। जैसे कि दोनो के साथ में सेवन से अपच, पेट दर्द, हो सकता है। यदि मछली के तुरंत बाद दूध पीते हैं तो शरीर पर सफ़ेद धब्बे भी बन सकते हैं।

Published on:
23 May 2021 01:59 pm