डाइट फिटनेस

Health Tips: नींबू पानी का अत्यधिक सेवन आपकी सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

Health Tips: सेहतमंद बने रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना जरुरी है। बहुत से लोग चाय की जगह नींबू पानी को पीना अधिक पसंद करते हैं। यह ड्रिंक गर्मी से राहत दिलाने के साथ ही आपको तरोताजा बनाए रखता है।

2 min read
Jul 08, 2021
lemon.jpg

Health Tips: सेहतमंद बने रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना जरुरी है। बहुत से लोग चाय की जगह नींबू पानी को पीना अधिक पसंद करते हैं। यह ड्रिंक गर्मी से राहत दिलाने के साथ ही आपको तरोताजा बनाए रखता है। नींबू पानी में विटामिन सी के अतिरिक्त पोटैशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं। लेकिन किसी भी चीज की अति होना नुकसानदायी होती है। अगर आप भी ज्यादा नींबू पानी पीते हैं तो अभी से संभल जाइए। क्योंकि अधिक नींबू पानी आपको नुकसान दे सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से ...

पेट से जुडी समस्याएं
नींबू डाइजेशन से जुडी समस्याओं को दूर करता है। लेकिन इसके अत्यधिक सेवन से पेट खराब भी हो सकता है। सीने में जलन और अल्सर भी हो सकता है।

दांतों के लिए नुक्सानदायी
नींबू में अम्लीय तत्व ज्यादा होते हैं। इनके चलते अत्यधिक सेवन करने से दांतों को नुकसान पहुंच सकता है। दांतों से जुडी समस्या वाले लोगों को नींबू पानी के सेवन से बचना चाहिए।

माइग्रेन का दर्द
खट्टे फल या ड्रिंक्स का अधिक सेवन माइग्रेन को और बढ़ा सकता है। खट्टे फलों में टायरामाइन होता है जिससे सिर दर्द हो सकता है। ऐसे में माइग्रेन से पीड़ित लोग नींबू पानी का सेवन करने से बचें।

हड्डियों का कमजोर होना
वजन घटाने और मोटापा कम करने चक्कर में लोग नींबू पानी का सेवन करते हैं। ऐसे में नींबू धीरे धीरे जोड़ों से तेल को अवशोषित करता है जिससे आगे चलकर हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती है। इसी वजह से नींबू का अत्यधिक सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

Published on:
08 Jul 2021 11:09 am