31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weight Loss: नींबू और गुड़ से जल्द घटेगा वजन, जानिए ड्रिंक बनाने की विधि और सेवन का सही तरीका

Weight Loss: अगर आप मोटापे से परेशान हैं और कम समय में वजन घटाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इस लेख में हम आपको नींबू और गुड़ से बने आयुर्वेदिक ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो वजन को घटाने में आपकी मदद कर सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 7 Jul 2021, 12:15 PM IST

Weight Loss Tips

Weight Loss Tips

Weight Loss: अगर आप मोटापे से परेशान हैं और कम समय में वजन घटाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इस लेख में हम आपको नींबू और गुड़ से बने आयुर्वेदिक ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो वजन को घटाने में आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं यह आयुर्वेदिक ड्रिंक गुड़ और नींबू से किस प्रकार तैयार होता है और इसका किस तरीके से सेवन करना चाहिए।

Read More: कोरोना संक्रमण का 90 मिनट में पता लगा लेगा यह मास्क, जानिए कैसे करता है ये काम

सेहतमंद बने रहने के लिए सही खान-पान और नियमित व्यायाम आपको शारीरिक रूप से फिट रखता है। यह वजन कम करने के लिए भी बेहतरीन उपाय हैं। लेकिन समय की कमी के चलते बहुत से लोग व्यायाम नहीं कर पाते, जबकि उल्टी सीधे खानपान की आदत भी नहीं छोड़ पाते। ऐसे में यह आयुर्वेदिक ड्रिंक कुछ हद तक मदद कर सकता है।

Weight Loss Drink
ड्रिंक तैयार करने के लिए एक बर्तन, गुड़ और नींबू की आवश्यकता होगी।

Read More: बाल झड़ने या सफेद होने पर जरूर आजमाएं आंवले के ये घरेलू नुस्खे

How To Make Weight Loss Drink
एक ग्लास पानी को गुनगुना होने तक गर्म करें और इसमें एक चम्मच गुड़ का पाउडर मिला दें। अब इसे अच्छी तरह से पानी में मिक्स करें। मिक्स होने के बाद एक चम्मच नींबू का रस इसमें शामिल कर दें। नींबू के रस को शामिल करने के बाद एक बार फिर से मिक्स करें। अब आपका ड्रिंक तैयार है। इस ड्रिंक को रोजाना खाली पेट पीने से वजन कम होने लगेगा।

Read More: फिट रहने के लिए महिलाओं और पुरुषों को रोज लेनी चाहिए इतनी कैलोरी

ड्रिंक की कार्यप्रणाली
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक, गुड़ मेटाबोलिज्म बढ़ाने में सहायता करता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। गुड़ में प्रोटीन और फाइबर दोनों पौष्टिक तत्व वजन कम करने में भूमिका अदा करते हैं।

नींबू
नींबू शरीर की सफाई करता है। नींबू में पाया जाने वाला पॉलीफेनॉल एंटी ऑक्सीडेंट्स वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। ये एंटी ऑक्सीडेंट्स शरीर में फैट को इकट्ठा होने से रोकने और खराब कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है। गुड़ और नींबू से पाचन तंत्र भी साफ़ रहता है।

Read More: डिप्रेशन के यह लक्षण नजर आने पर तुरंत करें घरेलू उपाय

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।