
नई दिल्ली।Tulsi Water Benefits: तुलसी के फायदों के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगें। ये सर्दी- जुखाम को दूर करता है और इसके साथ ही शरीर को कई प्रकार के फायदे पहुंचाता है। तुलसी का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करता है इसके साथ ही ये आपको फिट भी रखता है।
आइए जानते हैं तुलसी का पानी पीने के फायदे के बारे में
तुलसी का सेवन शरीर में फैट को घटाता है, ये वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। तुलसी के पत्ते का रोजाना सेवन कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है। ये शरीर में डिटॉक्सीफाई होता है। और फायदों की बात करें तो ये शरीर में टेम्परेचर को बढ़ने नहीं देता है। इसके साथ ही खाली पेट तुलसी के पानी के सेवन से इम्युनिटी भी बूस्ट हो जाती है। इसलिए रोजाना इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
तुलसी के फायदे
तुलसी के अनेक फायदे हैं ये सर्दी-जुखाम को दूर करता है। इम्युनिटी को बूस्ट करता है और वजन को कंट्रोल करने में भी इसका इस्तेमाल फायदेमंद साबित होता है। इसकी पत्तियों का काढ़ा,चाय या पानी के साथ सेवन करा जा सकता है। यदि आपको पेट की दिक्कतें रहती हो जैसे जी मिचलाना, पेट में दर्द होना आदि तो भी आप तुलसी का सेवन कर सकते हैं। पेट से जुड़ी हुई समस्याओं को ठीक करने में तुलसी बहुत फायदेमंद साबित होती है।
यह भी पढ़ें: जानिए तुलसी के चमत्कारी फायदों के बारे में
रोजाना खाली पेट तुलसी का पानी पीने के फायदे
-यदि आप अपनी हैबिट बना लें कि रोजाना तुलसी का पानी पीना है तो ये शरीर के लिए बहुत लाभकारी हो सकते हैं। ये सर्दी-जुखाम,बुखार, गले में दर्द या खरास से बचाते हैं।
-तुलसी के पानी का सेवन शरीर को वायरल इन्फेक्शन से भी बचा सकता है। इसलिए खासतौर में मानसून के सीजन में इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
-पेट की बीमारियों से भी आपको निजात दिलाता है। यदि आप कब्ज, या उल्टी से परेशान हैं तो इसके पानी का खाली पेट सेवन जरूर करें।
-नियमित रूप से तुलसी के पानी का सेवन हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट कर देता है।
-डायबिटीज और शुगर के पेशेंट्स भी इसके पानी को पी सकते हैं। ये शरीर में शुगर के लेवल को बढ़ने नहीं देता है।
यह भी पढ़ें: तुलसी के हैं बेशुमार फायदे,बस ऐसे करें प्रयोग