31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तुलसी के ये चमत्कारी 10 फायदे नहीं जानते होंगे आप, मौसमी बीमारियों के लिए है रामबाण

पवित्र होने के साथ तुलसी का पौधा है गुणकारी भी इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर साबित होती है तुलसी एंटी-बायोटिक का भी करती है काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 17 Aug 2019, 5:36 PM IST

benefits of tulsi

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। देश में शायद ऐसा कोई घर हो जहां तुलसी के पौधे को जगह न दी जाती हो। तुलसी का पौधा जितना पवित्र होता है उतना ही गुणकारी भी होता है। तुलसी के कई प्रकार होते हैं जैसे श्यामा तुलसी, राम तुलसी, विष्णु तुलसी, वन तुलसी, नींबू तुलसी। तुलसी के इन पांचों प्रकारों अपने-अपने फायदे होते हैं। आइए जानते हैं तुलसी के 10 फायदे।

1- तुलसी एक एंटीऑक्सीडेंट है। तुलसी के अर्क की बूंदे पानी में डालकर पीने से इम्युनिटी बढ़ती है। तुलसी के अर्क को 1 लीटर पानी में डालकर रखें और कुछ समय बाद उसका सेवन करें।

2- एंटी-फ्लू का काम करने वाली गुणकारी तुलसी बुखार, फ्लू, स्वाइन फ्लू, डेंगू, सर्दी, खांसी, जुखाम, प्लेग, मलेरिया जैसी बीमारियों से निजात दिलाती है।

3- जान लें कि तुलसी एंटी-बायोटिक का भी काम करती है। हर रोज़ इसका इस्तेमाल करने से शरीर से हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं।

4- तुलसी में एंटी-इफ्लेमेन्ट्री के तत्व भरपूर होते हैं। इसके लगातार सेवन से रेड ब्लड सेल्स का शरीर में इजाफा होता है।

5- जानकारों के मुताबिक, गर्भवती महिलाओं में उल्टी की परेशानी होने पर भी तुलसी लाभकारी होती है।

मेडिटेशन करते समय ध्यान रखें ये 10 खास बातें, बढ़ जाएगी मेमोरी पावर

6- शहद के साथ तुलसी का सेवन करने से सर्दी-जुकाम और गले का दर्द ठीक हो जाता है।

7- मुंह से आने वाली दुर्गंध से भी तुलसी निजात दिलाती है। साथ की दांत दर्द में और मसूड़ों में खून निकलने की समस्या से तुलसी कारगर साबित होती है।

8- जानकारों की मानें तो तुलसी को शरीर पर रगड़ने से मच्छरों से बचा जा सकता है।

9- किसी घाव पर तुलसी की बूंद डालने से संक्रमण से बचा जा सकता है

10. कान में दर्द में होने पर तुलसी की बूंद गुनगुना करके कान में डालने से दर्द कम होता है।

घर में मोरपंख रखने समेत करें ये 10 काम, रातों-रात बन जाएंगे मालामाल