31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में मोरपंख रखने समेत करें ये 10 काम, रातों-रात बन जाएंगे मालामाल

Dhan prapti ke upay : बिजनेस में फायदे के लिए तिजोरी का मुख उत्तर दिशा की ओर रखें काले कुत्ते को सरसों के तेल की रोटी खिलाने से धन की बर्बादी बंद होती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 17 Aug 2019, 10:42 AM IST

become rich

नई दिल्ली। हर कोई अमीर बनना चाहता है। मगर बहुत से लोग खूब मेहनत करने के बावजूद ज्यादा धन अर्जित नहीं कर पाते हैं। उनके पास पैसा नहीं टिकता है। अगर आप भी ऐसी ही परेशानियों से बचना चाहते हैं तो कुछ खास उपायों को अपना सकते हैं। इससे धन की प्राप्ति के साथ किस्मत भी चमक सकती है।

1.जिनके पास पैसे नहीं टिकते हैं उन्हें शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी रोटी खिलाएं। इससे आर्थिक स्थिति सही होगी।

शनिवार को काली मिर्च के प्रयोग समेत करें ये 10 उपाय, दूर होगा शनि दोष

2.लगातार धन का नुकसान हो रहा हो तो को गुरुवार को घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़क कर गुलाल पर शुद्ध घी का दोमुखी (दो मुख वाला) दीपक जलाना चाहिए। दीपक के बुझ जाने के बाद इसे नदी में बहा दें। आप चाहे तो सारे दीयों को इक्कट्ठा करके महीने के किसी एक दिन भी इन्हें नदी में प्रवाहित कर सकते हैं।

3.घर की आर्थिक को सुधारने के लिए घर में सोने का चौरस सिक्का रखें। इससे मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।

4.घर में मोरपंख रखना भी शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है। इससे घर में रहने वालों की तरक्की होती है।

5.बिजनेस में सफलता के लिए तिजोरी का दरवाज़ा उत्तर की तरफ होना चाहिए। इससे पैसों की बरकत होगी।

6.पान में गुलाब की सात पंखुड़ियां रखकर इसे दुर्गा जी को चढ़ाने से भी धन की प्राप्ति हो सकती है।

7.अचानक धन की प्राप्ति के लिए एक गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखें। शाम के समय फूल से कपूर निकालकर जला दें और फूल को देवी को चढ़ा दें। इससे आपको लाभ होगा।

8.अमीर बनने के लिए चौदह मुखी रुद्राक्ष को सोने में जड़वा कर पहनें। इसे धारण करने से पहले इसे गंगाजल से शुद्ध कर लें।

9.धन प्राप्ति में आ रहीं दिक्कतों को दूर करने के लिए लौंग और कपूर में गन्ने का रस मिलकर माँ दुर्गा के हवन में आहूति दें।

10.अगर आपके पास पैसा नहीं टिकता है तो थोड़े से गेंहू में 11 तुलसी के पत्ते और 2 दाने केसर डाल लें। अब इसको बाकी गेंहू में मिला कर पिसवा लें। यह क्रिया सोमवार और शनिवार को करें।