रोग और उपचार

Health News: खांसी, जुकाम को बार-बार दबाने से बढ़ता है अस्थमा का खतरा

Health News: स्थमा या दमा वह स्थिति है जिसमें फेफड़ों से हवा का आवागमन करने वाली नलियां सिकुड़ जाती हैं और उनमे सूजन आ जाती है जिससे लगातार खांसी, सांस लेने में तकलीफ या सीटी की आवाज व कमजोरी आदि हो जाती हैं। अस्थमा में फेफड़ों की कार्यक्षमता में भी कमी आ जाती है।
less than 1 minute read
• •
Jul 26, 2021
health news

Health News: स्थमा या दमा वह स्थिति है जिसमें फेफड़ों से हवा का आवागमन करने वाली नलियां सिकुड़ जाती हैं और उनमे सूजन आ जाती है जिससे लगातार खांसी, सांस लेने में तकलीफ या सीटी की आवाज व कमजोरी आदि हो जाती हैं। अस्थमा में फेफड़ों की कार्यक्षमता में भी कमी आ जाती है।

बच्चों में उपरोक्त लक्षणों के साथ दौड़ने-भागने में होने वाली खांसी भी अस्थमा का लक्षण हो सकती है। यह रोग आजकल बच्चों में एक बड़ी समस्या है जो खांसी, जुकाम को बार-बार दबाने से होता है। होम्योपैथिक दवाओं व परहेज से इसे ठीक किया जा सकता है।

परहेज : मैदे से बनी चीजें व फास्ट फूड न खाएं। बच्चों को चॉकलेट न दें। हरी सब्जियों से बने सूप व अन्य गर्म तरल पदार्थो का सेवन अधिक करें। ठंडी व खट्टी चीजों को प्रयोग में न लें। सर्द हवाओं और धूल-मिट्टी से बचें। बिल्ली, कुत्ता आदि पालतू जानवरों से दूरी बनाए रखें। परफ्यूम, धुआं व फिनाइल आदि से दूर रहें। इस रोग में विशेषज्ञ मरीज के लक्षणों के आधार पर इलाज करते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
26 Jul 2021 10:09 pm