
डूंगरपुर। राजस्थान से साले की पत्नी को भगाकर गुजरात ले जाने वाले जीजा की शुक्रवार को मौत हो गई। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस मौके पर थी, लेकिन गिरफ्तारी के डर से युवक ने गुजरात में 5वीं मंजिल से छलांग लगा दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दरअसल, ये पूरा राजस्थान के डूंगरपुर जिले से जुड़ा हुआ है। चौरासी थाने क्षेत्र के पगारा गांव से करीब 10 दिन पहले जीजा अपने ही साले की पत्नी को भगाकर ले गया था। इस मामले में पीड़ित परिजनों ने चौरासी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने तकनीकी मदद से युवक-युवती की लोकशन पता की। लोकेशन का पता चलने के बाद पुलिस गुरुवार को महिला को दस्तयाब करने और युवक की गिरफ्तारी के लिए गुजरात गई।
स्थानीय पुलिस की मदद से चौरासी थाना पुलिस शुक्रवार सुबह उस जगह पर पहुंची, जहां पर जीजा अपने साले की पत्नी के साथ रह रहा था। लेकिन, पुलिस टीम व रिश्तेदारों को देखकर युवक बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से कूद गया। युवक की मौत के बाद गुजरात पुलिस ने शव को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
चौरासी थाने में दस दिन पहले युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस को युवती के अहमदाबाद में होने के पता चला। इसके बाद पुलिस टीम गुरुवार शाम को अहमदाबाद के लिए रवाना हुई। लेकिन, पुलिस के पहुंचने पर महिला के साथ मौजूद युवक एक बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई।