डूंगरपुर

डूंगरपुर में सड़क हादसा: पति-पत्नी और भाभी की मौत, 17 बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

Dungarpur road accident : डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बोरी गांव के पास गुरुवार रात को हादसे में तीन जनों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी एवं भाभी शामिल है।
less than 1 minute read
Feature image
फोटो पत्रिका नेटवर्क

डूंगरपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बोरी गांव के पास गुरुवार रात को हुए सड़क हादसे में तीन जनों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी एवं भाभी शामिल है। एक ही परिवार में तीन की मौत से गांव में शोक की लहर छा गई। तीनों मृतकों के 15 बच्चे हैं, ऐसे में इनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया।

एसआई रमेश चंद्र ने बताया कि ढेड़कों का वेला निवासी मगनलाल (54) पुत्र लालु खराड़ी राजकीय विद्यालय में अध्यापक थे। मगनलाल हिराता गोल आंबा में शादी का कार्यक्रम में शामिल होकर पत्नी विमला खराड़ी (45) एवं भाभी ललिता (45) पत्नी विश्राम खराड़ी तीनों बाइक से घर आ रहे थे। सीमलवाड़ा मार्ग पर बोरी मोड़ के समीप रात के अंधेरे में सड़क पर खड़े ट्रोले से बाइक जा टकराई।

पति-पत्नी की मौके पर मौत, भाभी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसा इतना गंभीर था कि ​शिक्षक मगनलाल व उनकी पत्नी विमला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल ललिता को डूंगरपुर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी भी मौत हो गई। इधर, पुलिस ने मृतक के भाई कांतिलाल खराड़ी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।

गांव में शोक की लहर

मगनलाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय पगारा फला में अध्यापक था। उसके आठ बच्चे है। जिसमें 6 लड़कियां व दो लड़के है। वहीं भाभी ललिता के 7 संतान है। उनके पति की मौत भी करीब तीन साल पहले हो चुकी है। ऐसे में इन परिवारों के 15 बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया।

Updated on:
20 Feb 2026 06:44 pm
Published on:
20 Feb 2026 04:24 pm