
वित्त मंत्री दिया कुमारी। फाइल फोटो पत्रिका
Diya Kumari Gift : राजस्थान सरकार के बजट घोषणाओं के बीच बुधवार का दिन सौगातों भरा रहा। सागवाडा विधायक शंकरलाल डेचा के प्रयासों से उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने सदन में सागवाडा क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को हरी झंडी दी हैं।
लंबे समय से आवागमन की समस्या झेल रहे गामड़ी देवकी और गलियाना क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत की खबर हैं। विधायक शंकरलाल डेचा की अभिशंषा पर वित्त मंत्री दीया कुमारी ने गामड़ी देवकी से गलियाना तक डामर सड़क एवं पुलिया निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है।
धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की कड़ी में सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा ओबरी तहसील के प्रसिद्ध अंधेरी माता मंदिर विराट के विकास का मार्ग प्रशस्त किया हैं।
बजट में मंदिर परिसर के चारों ओर परकोटा निर्माण एवं सौंदर्यकरण कार्यों को मंजूरी दी गई है। इस कार्य से मंदिर की भव्यता बढ़ेगी और आने वाले समय में यहां धार्मिक पर्यटन को नए आयाम मिलेंगे।
Updated on:
19 Feb 2026 03:04 pm
Published on:
19 Feb 2026 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allडूंगरपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
