डूंगरपुर

Maha Shivaratri : डूंगरपुर में नीलकंठ महादेव मंदिर भासौर में भरेगा मेला, बांटे जा रहे निमंत्रण पत्र, ये होंगे प्रमुख आयोजन

Maha Shivaratri : डूंगरपुर में स्वयंभू श्रीनीलकंठ महादेव मंदिर भासौर में महाशिवरात्रि पर भरने वाले मेले एवं धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर मंदिर सेवा समिति गांव-गांव जाकर श्रद्धालुओं को निमंत्रण पत्र भेंट कर रही है। ये होंगे प्रमुख आयोजन।
less than 1 minute read
Maha Shivaratri Dungarpur Neelkanth Mahadev Temple Bhasaur fair invitation distributed these main events
स्वयंभू श्री नीलकंठ महादेव मंदिर भासौर। फोटो पत्रिका

Maha Shivaratri : डूंगरपुर में स्वयंभू श्रीनीलकंठ महादेव मंदिर भासौर में महाशिवरात्रि पर भरने वाले मेले एवं धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर मंदिर सेवा समिति गांव-गांव जाकर श्रद्धालुओं को निमंत्रण पत्र भेंट कर रही है। आचार्य मुकेश भट्ट के नेतृत्व में प्रकाशचंद्र उपाध्याय, गोतमलाल पाटीदार, मनोज पंड्या एवं अनिलकुमार जैन की टीम ने बनकोड़ा, धाणी बरवा, गामड़ी देवकी, अखेपुर एवं ज्ञानपुर गांवों में विभिन्न समाजजनों की उपस्थिति में निमंत्रण पत्र दिए।

इस दौरान प्रातःकालीन शिवार्चन व जलाभिषेक, पार्थेश्वर शिवलिंग की पूजा-अर्चना एवं प्रदोष काल में श्रीफल हवन एवं राधे डेकोर टीम द्वारा बाबा का आकर्षक श्रृंगार होगा। साथ ही महाआरती, दिनभर प्रसाद वितरण, चार प्रहर की पूजा, होमात्मक लघुरुद्र, श्रीफल हवन, भजन-सत्संग आदि होंगे।

महाशिवरात्रि मेले को लेकर युद्धस्तर तैयारियां

महाशिवरात्रि मेले को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। वृद्धजनों के मार्गदर्शन में युवा, बाल गोपाल, मातृशक्ति एवं गोरक्षक सक्रिय रूप से व्यवस्थाओं में जुटे हैं। भासौर बस स्टैंड से मंदिर मार्ग तक नालियों एवं रास्तों की सफाई ग्राम पंचायत व कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है।

ये होंगे प्रमुख आयोजन

1- मनोहारी बिहारी कारीगर त्रिपुरारी प्रजापत व दल द्वारा मिट्टी की प्रतिमाओं व देवी-देवताओं की झांकियों का निर्माण।
2- बाल मनोरंजन के लिए झूले व चकरी।
3- आकर्षक रंग-रोगन व साज-सज्जा।
4- संत-महात्माओं के दर्शन व आशीर्वचन।
5- कैलाश पर्वत सहित द्वादश ज्योतिर्लिंग की झांकियां।

Updated on:
09 Feb 2026 12:20 pm
Published on:
09 Feb 2026 12:20 pm