डूंगरपुर

Dungarpur News : शहीद काली बाई व नाना भाई खांट की मूर्तियां खंडित, आदिवासियों में भारी आक्रोश

Dungarpur : डूंगरपुर जिले के चौरासी विधानसभा क्षेत्र के गेंजी घाटा पर लगी शहीद वीर बाला काली बाई खांट व स्वतंत्रता सेनानी नाना भाई खांट की मूर्ति को बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। इस घटना की जानकारी के बाद स्थानीय जनता और आदिवासी समाज में आक्रोश फैल गया।
less than 1 minute read
martyrs Kali Bai and Nana Bhai Khant statues have been vandalized Dungarpur tribal community anger
शहीद काली बाई व नाना भाई खांट की मूर्तियां खंडित। फोटो पत्रिका

Dungarpur : डूंगरपुर जिले के चौरासी विधानसभा क्षेत्र के गेंजी घाटा पर लगी शहीद वीर बाला काली बाई खांट व स्वतंत्रता सेनानी नाना भाई खांट की मूर्ति को गुरुवार रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। इस घटना की जानकारी के बाद स्थानीय जनता और आदिवासी समाज में आक्रोश फैल गया। ये दोनों मूर्तियां वर्ष 2022 में स्थापित की गई थीं।

नाराज लोगों ने इस घटना पर जताया रोष

शुक्रवार सुबह जैसे ही इस घटना की सूचना मिली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण, विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए। नाराज लोगों ने घटना पर रोष जताया। साथ ही दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

पुलिस बल मौके पर पहुंचा, दोषियों की तलाश जारी

गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व भी इसी स्थान पर मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए चौरासी थाना क्षेत्र की वैंजा पुलिस चौकी से हेड कांस्टेबल हजारी लाल गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दोषियों की तलाश की जा रही है।

Updated on:
31 Jan 2026 10:48 am
Published on:
31 Jan 2026 10:48 am