27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा; बेकाबू जीप ने दो बाइकों को मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल सहित तीन की मौत

Dungarpur Road Accident : डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित जीप ने दो अलग-अलग स्थानों पर दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
2 min read
Google source verification
Dungarpur Road Accident

धुल सिंह, महिपाल सिंह और दिनेश रोत। फोटो पत्रिका नेटवर्क

Dungarpur Road Accident : डूंगरपुर। जिले के वरदा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित जीप ने दो अलग-अलग स्थानों पर दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार सुबह तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

वरदा निवासी दिग्विजय पुत्र धुल सिंह ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता धुल सिंह पुत्र कूर सिंह चौहान और उनका चचेरा भाई महिपाल सिंह पुत्र जसवंत सिंह चौहान अपनी ड्यूटी खत्म कर दो अलग-अलग बाइकों से घर लौट रहे थे। रास्ते में गोल आम्बा गांव के समीप पीछे से आई एक तेज रफ्तार जीप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

परिजन दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने धुल सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिपाल सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उदयपुर रेफर कर दिया गया। उदयपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान महिपाल सिंह की भी मौत हो गई।

मृतक धुल सिंह राजस्थान आर्म्स बटालियन (बाहरी सुरक्षा) में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और वर्तमान में जिला कारागृह में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वहीं, उनके चचेरे भाई महिपाल सिंह तिजवड़ स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। पैतृक गांव वरदा में धुल सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

यह भी वीडियो देखें :

भागने की फिराक में आंतरी के पास मारी टक्कर

पहला हादसा करने के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। भागने के दौरान आंतरी के पास उसने एक अन्य मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दूसरी टक्कर में हिराता तालाब फला निवासी दिनेश पुत्र हरिप्रसाद रोत और बयोड़ा निवासी संदीप पुत्र देवा उर्फ देवीलाल रोत गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक दिनेश उदयपुर में डीएमएलटी का कोर्स कर रहा था और वह चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता काश्तकार और माता गृहिणी हैं। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।