डूंगरपुर

Dungarpur : राजस्थान के राज्यपाल बोले, पेट्रोल बचाएं, राष्ट्रहित में सोना नहीं खरीदेंगे तो क्या होगा

Dungarpur : राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने नागरिकों से पेट्रोल बचाने की अपील की। साथ ही कहा यदि देशवासी राष्ट्रहित में सोना नहीं खरीदेंगे तो क्या होगा। मैं तो सोना कभी पहनता ही नहीं हूं।

2 min read
वीरांगना वीर बाला कालीबाई के भतीजे अमृत कलासुआ का सम्मान करते राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े। फोटो पत्रिका

Dungarpur : राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने नागरिकों से पेट्रोल बचाने की अपील की। साथ ही कहा कि भारत में अधिकांश सोना बाहर से आयात होता है। यदि देशवासी राष्ट्रहित में सोना नहीं खरीदेंगे तो क्या होगा। कुछ नहीं होगा। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि मैं तो सोना कभी पहनता ही नहीं हूं। सोने से किसी का पेट नहीं भरता है।

राज्यपाल गुरुवार को यहां गुरुकुल संस्थान बोरी में जनजाति क्षेत्र में कौशल विकास एवं महिला सशक्तिकरण आशीर्वाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों को केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नहीं रखना चाहिए। बच्चों के मानसिक विकास के लिए उन्हें प्रेरणादायक कहानियां भी सुनानी चाहिए। उन्होंने भारत की प्राचीन शिक्षा पद्धति का जिक्र करते हुए समृद्ध शैक्षिक विरासत के बारे में जानकारी दी एवं महापुरुषों के प्रसंगों को साझा करते हुए नैतिक मूल्यों के बढ़ावा देने पर बल दिया।

ये भी पढ़ें

Weather Update 15 May : राजस्थान में आज 12 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, 40-50 KMPH गति से चलेगी तूफानी हवा

प्रारंभ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने वीरांगना वीर बाला कालीबाई के भतीजे अमृत कलासुआ का सम्मान किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने वीरांगना कालीबाई की शहादत को याद करते हुए कौशल विकास में प्रशिक्षित बालिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वीर बाला काली बाई की भूमि पर बेटियों में शिक्षा के प्रति विशेष जागरूकता है।

महिलाओं को आगे बढ़ने को किया प्रेरित

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने महिलाओं को प्रशिक्षण प्राप्त कर आर्थिक समृद्धि से जुड़कर नई राहों का निर्माण करने तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहाकि इस ढंग से महिलाएं परिवार, समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी। इस अवसर पर राज्यपाल के उच्च शिक्षा सलाहकार कैलाश सोढ़ाणी ने जनजाति क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा को अनिवार्य बताया। इस अवसर पर कुलगुरु जीजीटीयू प्रोफेसर केशव ठाकुर ने विश्वविद्यालय द्वारा महिला अध्ययन केंद्र खोले जाने के लिए किया जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।

स्वागत निदेशक शरद जोशी ने किया। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रामानी मंचासीन रहीं। इससे पूर्व राज्यपाल के डूंगरपुर पहुंचने पर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरामानी, जिला कलक्टर देशलदान और पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने अगवानी की।

ये भी पढ़ें

Rajasthan : अब बैंकों के प्रमोशनल कॉल से मिलेगी राहत, जुलाई से TRAI ला रहा है नई व्यवस्था
Published on:
15 May 2026 08:29 am
Also Read
View All