डूंगरपुर

Rajasthan School Timings : राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बड़ी मांग, स्कूल के समय में करें बदलाव

Rajasthan School Timings : राजस्थान में शिविरा पंचांग में गर्मी और सर्दी के मौसम में स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर वर्षों से चल रही परिपाटी में अब बदलाव की जरूरत है। राजस्थान शिक्षक संघ ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शिविरा पंचांग जारी करने की मांग की है।

less than 1 minute read
Children in MP to Receive ‘Vidyarambh Certificate- Demo pic

Rajasthan School Timings : राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा साबला ने शिक्षा निदेशक को पत्र प्रेषित कर गर्मी एवं सर्दी के मौसम में स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर वर्षों से चल रही परिपाटी में बदलाव कर नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शिविरा पंचांग जारी करने की मांग की है।

संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान,उपशाखा अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सोलंकी, उपशाखा मंत्री कांतिलाल यादव एवं कोषाध्यक्ष गेबीलाल मेघवाल ने बताया कि स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 एक अप्रेल से प्रारम्भ होने वाला है, जिसका शिविरा पंचांग 31 मार्च से पूर्व जारी होने वाला है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Panchayat Elections : राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव पर बड़ी उलझन, सरकार उठा सकती है यह कदम, कब होंगे जानिए

मौसम के सिस्टम में आया काफी बदलाव

शिविरा पंचांग में गर्मी और सर्दी के मौसम में स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर वर्षों से चल रही परिपाटी में अब बदलाव की जरूरत है क्योंकि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मौसम के सिस्टम में अब काफी बदलाव आ चुका है इसलिए अब दोनों प्रमुख त्योहारों से शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन समय सारणी लागू करना ठीक रहेगा।

वर्तमान में 1 अप्रेल से ग्रीष्मकालीन समय सारणी और 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय सारणी लागू होती है। ग्रीष्मकालीन समय सारणी में स्कूल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक संचालित होते है, जबकि शीतकालीन समय सारणी में स्कूल सुबह 10.00 से शाम 4.00 बजे तक संचालित होते हैं।

होली के तुरंत बाद लागू हो ग्रीष्मकालीन समय सारणी

ऐसी स्थिति में विभाग को ग्रीष्मकालीन समय सारणी के लिए एक अप्रेल का इंतजार नहीं करना चाहिए। होली के अवकाश के तुरंत बाद ही ग्रीष्मकालीन समय सारणी लागू कर देनी चाहिए। इसी तरह से शीतकालीन समय सारणी 1 अक्टूबर की बजाय दीपावली अवकाश के तुरंत बाद लागू होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें

Rajasthan IPS Transfer : राजस्थान के 22 जिलों के पुलिस अधीक्षकों के तबादले, जानें नए SP के नाम
Updated on:
14 Mar 2026 02:24 pm
Published on:
14 Mar 2026 02:23 pm
Also Read
View All