डूंगरपुर

डूंगरपुर में राज्य स्तरीय अंध क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, नेत्रविहीन रितेश ने जड़ा शतक

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन फोर द ब्लांइड की ओर से आयोजन

2 min read

डूंगरपुर. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन फोर द ब्लांइड की ओर से राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता गुरुवार से लक्ष्मण मैदान में शुरू हुई। पहले ही दिन नेत्रज्योति विहीन युवा खिलाडिय़ोंं का उत्साह देखते ही बना। प्रतियोगिता का उद्घाटन सत्र राज्य जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार, जलदाय राज्यमंत्री सुशील कटारा, सभापति केके गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष वेलजी पाटीदार के आतिथ्य में हुआ।

पहले दिन हुए दो मैच

ये भी पढ़ें

बांसवाड़ा : वागडिय़ा पाटीदार समाज की 235 प्रतिभाओं का सम्मान

जिला क्रिकेट संघ, तपस शैक्षिक पुनर्वास एवं अनुसंधान संस्थान एवं स्वामी विवेकानंद दृष्टिहीन विद्यालय फलौज के सहयोग से शुरू हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच राजस्थान क्रिकेट बोर्ड एवं जोधपुर के मध्य हुआ। इसमें टॉस जीतकर राजस्थान क्रिकेट बोर्ड ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। जोधपुर की टीम ने डूंगरसिंह के 54 एवं कमलेश के 44 रन की बदौलत 20 ओवर में 187 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान क्रिकेट बोर्ड की टीम ने कप्तान इस्लाम अली के 60 एवं प्रदीप के 91 रनों की बदौलत 10 विकेट से जीत दर्ज की।

रितेश के बल्ले ने उगली आग

अजमेर के खिलाफ 245 रनों के पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करने उतरी डूंगरपुर टीम को खराब रोशनी का भी नुकसान उठाना पड़ा। मैच में देरी होने से डूंगरपुर टीम को 16 ओवर ही मिले थे। डूंगरपुर टीम ने मात्र 14.5 ओवर में ही विजयी लक्ष्य अर्जित कर लिया। इसमें मुख्य आकर्षण रितेश की ताबड़तोड़ 105 रन की पारी रही। टीम के धर्माराम ने 26 व भावेश ने 24 रन बनाकर अच्छा साथ निभाया। दूसरा मैच अजमेर एवं डूंगरपुर के मध्य हुआ। इसमें अजमेर ने रोहित के 90 एवं राजेन्द्र मीणा के 42 रनों की बदौलत 245 रन बनाए। जवाब में डूंगरपुर ने 14.5 ओवर में ही विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैदानों में खूब लगे चौके-छक्के

डूंगरपुर. सिलोही गांव में गुजराती पाटीदार समाज खेल प्रबन्ध समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय स्नेह सम्मेलन एवं खेल प्रतियोगिता का समापन गुरुवार शाम को खेल मैदान में उद्योगपति भगवान पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं शिवराम नादिया की अध्यक्षता व गोविन्द दीवडा छोटा, शिवशंकर भेमई, प्रगति मण्डल महामंत्री राजेश चीखली, युवा समिति अध्यक्ष मनोज पाटीदार, हरीश अम्बाडा, गोविन्द विराट, दलजी सिलोही, किसान संघ जिला महामंत्री गौरीशंकर सिलोही, लालशंकर सेमलिया एवं रमणलाल सागवाड़ा के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। स्वागत हरिविठ्ठल पाटीदार एवं कचरूलाल पाटीदार ने किया। संचालन कुंदन पाटीदार एवं जयप्रकाश ने किया। आभार खेल प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष प्रभुलाल सिलोही ने व्यक्त किया।

वालीबॉल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हेमन्त लिमड़ी, डायरेक्ट में मुकेश भेमई, क्रिकेट में कमलेश गोवाडी को बेस्ट बैट्समेन व हर्षित को बेस्ट बॉलर तथा बैडमिंटन में रितेश अम्बाडा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर प्रबन्ध समिति के अनुमोदन पर शिवराम नादिया ने नवीन खेल प्रबन्ध समिति कार्यकरिणी की घोषणा की। इसमें ंसंरक्षक मण्डल में गोविन्द दीवडा छोटा, शिवराम नादिया, शिवशंकर भेमई, वासुदेव पाडवा, वालजी भाई लीलवासा, प्रदुमल सेमलिया घांटा को बनाया। अध्यक्ष हरीशचन्द्र अम्बाडा, सचिव महेशचन्द्र जसेला, कोषाध्यक्ष विनोद सिलोही एवं संगठन मंत्री देवीलाल ओड को बनाया गया। इस अवसर पर डॉ. मगनलाल पाटीदार, हितेन्द्र पाटीदार, गौतमलाल, कान्तिलाल पाटीदार, एल एस पाटीदार, प्रकाश पाटीदार, मितेश पाटीदार, हितेश पाटीदार आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

बांसवाड़ा : पंचायत सहायक भर्ती की कार्रवाई शुरू, नए वर्ष में मिलेगी सौगात
Published on:
29 Dec 2017 12:03 pm
Also Read
View All