
बांसवाड़ा. वागडिय़ा पाटीदार समाज का वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह छात्रावास परिसर लोधा में गुरुवार को आयोजित किया गया, जिसमें 235 प्रतिभाओं, राजकीय सेवा में नियुक्ति पाने वाले 40 युवाओं एवं वॉलीबाल की विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफ ी और पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व आयकर आयुक्त हेमेंद्र पाटीदार थे।
सरस डेयरी चेयरमैन डा गीता पटेल , रमेश भाई बहरीन, धूलजी भाई बजवाना, मानशंकर पाटीदार, विजयपाल पाटीदार, देवीलाल डांगी, वृद्धिचंद डांगी, मनसुख भाई, लालशंकर पाटीदार, मधु बेन अहमदाबाद आदि विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। वागड शिक्षा समिति अध्यक्ष नाथूलाल लोधा ने अतिथियों का स्वागत किया एवं लालजी भाई सिंगपुरा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता रमेश भाई बहरीन ने समाज में एकीकरण, व्यापार, शिक्षा, राजनीतिक नेतृत्व में आगे बढऩे पर जोर दिया। सम्मेलन में मुकेश पाटीदार नागनसेल ने राजनीतिक क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी एवं 11 वीं कक्षा की छात्रा नीलम पाटीदार मुंगाणा ने बालिकाओं के लिए समाजजनों से अपेक्षित सहयोग करने का आह्वान किया। कोषाध्यक्ष दलजी भाई लोड़दा ने आय- व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। संचालन भंवर लाल पाटीदार एवं जगदीश वागडिया ने किया एवं आभार डा नरेश पाटीदार ने व्यक्त किया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन
बांसवाड़ा. जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर हिम्मतसिंह बारहठ के मुख्य आतिथ्य एवं रमेश तोमर की अध्यक्षता में हुआ। जिला खेलकूद अधिकारी धनेश्वर मईड़ा ने बताया कि इस मौके पर विरेन्द्रसिंह तंवर, वीरनिहालसिंह, निर्भयसिंह, अशोक निनामा, अभिनितसिंह, गणेशलाल डोडियार ने आयोजन में सहयोग किया।
स्वयं सेवकों ने दिया स्वच्छता का पैगाम
बांसवाड़ा. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चंद्रपोल गेट में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई के अंतर्गत स्वयं सेवकों ने वाडिया कॉलोनी कच्ची बस्ती में स्वच्छता का संदेश दिया। यहां साक्षरता की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम अधिकारी कीर्ति श्रीमाल ने स्वच्छता की जानकारी दी। इस दौरान वस्त्र भी वितरित किए। रेणु उपाध्याय ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
Published on:
29 Dec 2017 11:46 am
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
