13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : बांसवाड़ा : चिकित्सकों की हड़ताल खत्म होते ही अस्पतालों में लगी मरीजों की कतारें

अधिकांश डाक्टरों ने दे दी उपस्थिति

2 min read
Google source verification
banswara news

बांसवाड़ा. गत आठ दिनों से महात्मा गांधी चिकित्सालय में छाई हुई विरानी चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त होने के चलते गुरुवार को टूट गई। इसके चलते यहां मरीजों की संख्या में पहले ही दिन इजाफा हुआ। गुरुवार को महात्मा गांधी चिकित्सालय में 15 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 6 चिकित्सकों को छोडकऱ अधिकांश चिकित्सकों ने उपस्थिति दे दी। चिकित्सकों के अनुसार अभी हैल्थी सीजन के चलते अधिक मरीज नहीं आ रहे हैं, लेकिन सर्दी जुकाम और वायरल बुखार से पीडित मरीज अवश्य पहुंच रहे हैं। हालांकि पहले दिन अधिक संख्या में मरीज वार्डों में भर्ती भी नहीं किए गए, लेकिन वार्डों की वीरानी जरूर टूट गई।

सलाहकार समिति की बैठक

गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक ***** चयन प्रतिषेधद्ध अधिनियम 1994 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपखण्ड बांसवाड़ा व गढ़ी की उपखण्ड स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक गुरुवार को महात्मा गांधी चिकित्सालय की शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ रंचना चरपोटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डॉटर्स और प्रिशियस के समान अन्य नवाचार करने संबंधी चर्चा करते हुए उसे सफ ल बनाने का निर्णय लिया गया।

साथ ही अधिक से अधिक स्वैच्छिक संगठनों और व्यक्तियों को कार्यक्रम से जोडऩे व प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में जुडऩे वाले इच्छुक व्यक्ति सीएमएचओ कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। बैठक में 2017 में किए गए निरीक्षणों को रखा गया तथा इसमें अधिनियम का कोई उल्लंघन नहीं होने से अंतिम प्रतिवेदन दिया गया। बैठक में डॉ नन्दलाल चरपोटा मौजुद थे एवं पीसीपीएनडीटी प्रभारी हरिकांत शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

शिक्षक संघ ने सौंपा निदेशक व शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन

बांसवाड़ा. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सामाजिक के प्रधानाध्यापकों की पदोन्नति और पात्रता सूची जारी करने की मांग को लेकर प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक के नाम ज्ञापन दिया। जिला महामंत्री दिनेश मईड़ा के नेतृत्व में शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी खुशपाल शाह को दिए ज्ञापन में बताया कि जिले में सामाजिक विषय के शिक्षकों की पदोन्नति नहीं की गई है, जिससे 1991 में नियुक्त शिक्षक पदोन्नति की बाट जोह रहे हैं। वहीं इस विषय के 138 विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद रिक्त हैं।

ज्ञापन में बताया कि जिले के ब्लॉक आनंदपुरी में दस, अरथूना में सात, बागीदौरा में पांच, बांसवाड़ा व छोटी सरवन में 13-13, गांगड़तलाई में नौ, गढ़ी में 12, घाटोल में 29, कुशलगढ़ में 19, सज्जनगढ़ में नौ और तलवाड़ा में 12 पद रिक्त हैं। समय पर पदोन्नति नहीं होने से संबंधित शिक्षक प्राध्यापक की पदोन्नति में भी पिछड़ गए हैं। उन्होंने शीघ्र ही पदोन्नति प्रक्रिया आरंभ करने की मांग की। इस दौरान आशीष त्रिवेदी, दिलीप पाठक आदि मौजूद थे।