6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा : पंचायत सहायक भर्ती की कार्रवाई शुरू, नए वर्ष में मिलेगी सौगात

दो जनवरी को चयन प्रक्रिया प्रस्तावित, 196 पंचायतों में होनी है भर्ती, विद्यार्थी मित्रों को मिलेगी प्राथमिकता

2 min read
Google source verification
banswara latest hindi news

बांसवाड़ा. जिले में पंचायत सहायक भर्ती से शेष रही ग्राम पंचायतों में इसकी कार्रवाई शुरू हो गई है। अभ्यर्थियों को नए वर्ष में नियुक्ति की सौगात मिलेगी। भर्ती प्रक्रिया को लेकर प्रारंभिक शिक्षा निदेशक की ओर से तिथियां भी तय कर दी गई हैं। शिक्षा विभाग की ओर से की जा रही प्रक्रिया को लेकर पेश याचिका का न्यायालय के निरस्तारण करने के बाद विभागीय स्तर पर गतिविधियां शुरू हो गई हंै। बांसवाड़ा में भी चयन से शेष रही 196 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की भर्ती की हलचल बढ़ गई है। भर्ती में सरकार की मंशा के अनुरूप विद्यार्थी मित्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

तिथिवार यह प्रक्रिया

30 दिसम्बर: भर्ती के लिए नोटिस ग्राम पंचायत और संबंधित विद्यालय में 30 दिसम्बर तक चस्पा किए जाएंगे।
1 जनवरी: आवेदक अपना आवेदन एसडीएमसी की कार्रवाई समिति के अध्यक्ष (पीईईओ) या उसकी ओर से नामित एसडीएमसी सदस्य सचिव को प्रस्तुत करना होगा।
2 जनवरी: एसडीएमसी की बैठक आयोजित कर आवेदकों के साक्षात्कार और दस्तावेज का परीक्षण कर चयन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। चयनित आवेदकों की और दस्तावेज इसी दिन सीलबंद लिफाफों में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सौंपने होंगे। इसे बीईईओ जिला स्तरीय समिति को सुपुर्द करेंगे, जिससे इनका अनुमोदन किया जा सके। दो जनवरी को ही समिति की बैठक होगी और इसके बाद बीईईओ से प्राप्त प्रस्ताव सीईओ जिला परिषद को प्रस्तुत किए जाएंगे।
3 जनवरी: सीईओ प्रस्तावों का अनुमोदन कर अनुमोदित सूची डीईओ और पीईईओ के माध्यम से ग्राम सचिव को आदेश जारी करने के लिए उपलब्ध कराएंगे।
4 जनवरी: को ग्राम सचिव अपनी पंचायत में भर्ती को लेकर आदेश जारी करेंगे।

विद्यार्थी मित्रों ने फिर लगाई गुहार

जिले में नियुक्ति की मांग को लेकर लंबे समय से धक्के खा रहे विद्यार्थी मित्रों ने एक बार फिर से पंचायत सहायक पद पर जल्द भर्ती की मांग दोहराई हैं। संगठन के प्रतिनिधि मण्डल ने जिला कलक्टर एवं सीईओ को गुरुवार को ज्ञापन सौंपकर भर्ती में आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान कर राहत देने की मांग की हैं। जिलाध्यक्ष गणपत कटारा ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है व विद्यार्थी मित्रों का चयन कर लिया है, उनका जल्द परिणाम जारी किया जाए।

भर्ती में 30 अप्रेल 14 तक कार्यरत रहे विद्यार्थी मित्रों को प्रथम वरीयता देते हुए सूची जारी किया जाए। ज्ञापन में परिवेदनाओं का निस्तारण कर सूची एक साथ जारी करने, जिन ग्राम पंचायतों में एसडीएमसी की बैठक नही हुई है व विद्यार्थी मित्रों को साक्षात्कार में शामिल नही किया है, उनका परिणाम रोकने तथा विद्यार्थी मित्रों का चयन कर सूची जारी करने की मांग की हैं। इस अवसर पर राजकिशोर वर्मा, दीपेश भट्ट, महेंद्र पटेल, राजेंद्र यादव सहित अनेक विद्यार्थी मित्र
मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग