डूंगरपुर

दिवाली से पहले मौत का मातम, मां के सामने तड़प-तड़पकर एक सेकंड में चली गई दो बेटों की जान…

Dungarpur News: दोनों ने एक ही सेकंड के दौरान अपनी मां के सामने ही दम तोड़ दिया। मां की हालत भी स्थिर बनी हुई है।

less than 1 minute read
Two Brother Died In Dungarpur

Dungarpur News: खबर राजस्थान के डूंगरपुर जिले से है। जिले के आसपुर थाना इलाके में गुरुवार रात हुए एक बड़े हादसे ने एक ही परिवार के दो जवान बेटे छीन लिए। दोनों भाईयों की उम्र 23 और 24 साल थी। दोनों ने एक ही सेकंड के दौरान अपनी मां के सामने ही दम तोड़ दिया। मां की हालत भी स्थिर बनी हुई है। इस घटना के बाद से परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ है। बिजली विभाग के खिलाफ लोगों का गुस्सा है।

दरअसल आसपुर थाना क्षेत्र में स्थित रामा टांडा गांव की यह पूरी घटना है। गांव में रहने वाले राहुल और दिनेश की जान चली गई। दोनों भाई कल रात अपनी मां के साथ खेतों की ओर गए थे। दोनों बेटों ने पहले खेतों में एंट्री ली थी और मां पीछे थे। इस दौरान जैसे ही उन्होंने खेतों में फसल को पानी देना शुरू किया, तो अचानक करंट फैल गया। करंट आने से एक पल में ही दोनों भाईयों की मौत हो गई। मां उस ओर दौड़ी तो वह भी करंट की चपेट में आ गई और अचेत हो गई।

ये भी पढ़ें

रमेश रूलानिया हत्याकांड में 3 शूटर पश्चिम बंगाल से अरेस्ट, गैंगस्टर रोहित ने ली थी जिम्मेदारी, बड़ा खुलासा

परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो हंगामा मच गया। दोनों भाईयों को तुरंत ही नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। मां को भी अस्पताल लाया गया और बाद में उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया गया। परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने आसपुर थाना पुलिस को बताया कि बिजली विभाग से कई बार डीपी हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने सुनवाई नहीं की। अब एक साथ दो भाईयों की जान चली गई।

ये भी पढ़ें

SMS अस्पताल के ICU में जलने से हुई मौतों का जिम्मेदार कौन… सामने आया नाम, प्रबंधन ने कराई FIR

Published on:
17 Oct 2025 10:00 am
Also Read
View All

अगली खबर