
Agniveer 2025: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का परिणाम 21-22 मार्च की मध्यरात्रि को घोषित किया गया, जिसमें साइंस कॉलेज दुर्ग के 37 छत्तीसगढ़ एनसीसी बटालियन के 7 होनहार विद्यार्थियों ने भारतीय सेना की अग्निवीर सेवा 2024-25 में स्थान हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों को तीन चरणों से गुजरना पड़ा।
पहला चरण लिखित परीक्षा का था, जिसके बाद शारीरिक दक्षता का मूल्यांकन किया गया। अंतिम चरण में मेडिकल टेस्ट हुआ, जिसमें स्वास्थ्य और फिटनेस का निरीक्षण किया गया। इन तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पार करने के बाद विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थी ई. पवन, गिरधर कुमार सिन्हा, कुंजन कुमार, आशीष साहू, मुकेश कुमार, राहुल इसदा, भेलसिंह शामिल हैं।
सभी 7 चयनित विद्यार्थी महाविद्यालय के 37 सीजी एनसीसी बटालियन के कैडेट हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने चयनित एनसीसी विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ये विद्यार्थी न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय हैं। इनकी मेहनत और समर्पण ने यह सफलता दिलाई है।
लेटिनेंट प्रशांत दुबे और एनसीसी यूनिट के प्रशिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह सफलता महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी। महाविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। सम्मान समारोह अकी योजना भी बनाई जा रही है।
जहां इन विद्यार्थियों को समानित किया जाएगा। यह सफलता महाविद्यालय और क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक पल है, जो भविष्य में और अधिक युवा प्रतिभाओं को सेना में सेवा देने के लिए प्रेरित करेगी।